Move to Jagran APP

बाढ़ में कटे गांवों को जोड़ेगा पुल, शासन से बजट मंजूर

नवाबगंज में देवहा नदी में दस साल पूर्व आई बाढ़ में कटे गांवों के लिए खुशखबरी है। मुख्यालय से उनका संपर्क बनाने के लिए नदी पर पुल की मंजूरी शासन ने दे दी है। इसके साथ ही सेतु निगम को पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 07:59 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 07:59 AM (IST)
बाढ़ में कटे गांवों को जोड़ेगा पुल, शासन से बजट मंजूर
सेतु निगम जल्द पुल का निर्माण शुरू करेगा।

 बरेली, जेएनएन। नवाबगंज में देवहा नदी में दस साल पूर्व आई बाढ़ में कटे गांवों के लिए खुशखबरी है। मुख्यालय से उनका संपर्क बनाने के लिए नदी पर पुल की मंजूरी शासन ने दे दी है। इसके साथ ही सेतु निगम को पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इस पुल के बनने से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को लाभ होगा। सेतु निगम जल्द पुल का निर्माण शुरू करेगा।

prime article banner

बाढ़ में कटे गांवों को जोड़ेगा पुल, शासन से बजट मंजूर
भदपुरा ब्लॉक के अंतर्गत वीरपुर, नकटी नारायणपुर, अमीरनगर समेत करीब आधा दर्जन गांव के पीछे से देवहा नदी बहती थी। वर्ष 2010 में आई बाढ़ में नदी ने अपनी धारा बदल ली। इससे आधा दर्जन गांव नदी की धारा में आ गए। उन गांवों में रहने वाले लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। जनप्रतिनिधियों ने यहां के लोगों की सहूलियत को पुल निर्माण की मांग की थी। इस पर सेतु निगम ने कुछ समय पहले नकटी नारायणपुर से अमीरनगर संपर्क मार्ग पर नदी पर करीब 181 मीटर लंबा पुल का प्रस्ताव बनाया। इसके लिए करीब 19.03 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया। शासन ने एस्टीमेट को मंजूरी देकर सेतु निगम को बजट जारी कर दिया है। पहली किश्त के रूप में करीब 3.80 करोड़ रुपये दिए हैं। सेतु निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस पुल के निर्माण से कई गांव के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क जुड़ जाएगा। इसी महीने के आखिर तक पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.