Move to Jagran APP

नशे में धुत था दूल्हा, दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बरात

- दरवाजे पर पहुंचते ही बग्गी में उल्टियां करने लगा दूल्हा - दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बर

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 12:20 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 12:20 PM (IST)
नशे में धुत था दूल्हा, दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बरात
नशे में धुत था दूल्हा, दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बरात

बरेली (जेएनएन)। बरात के दरवाजे पर आते ही दूल्हा उल्टियां करने लगा। दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बरातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन को मनाने की लाख कोशिश हुई लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन का साफ कहना था कि जो लड़का बरात वाले दिन होश में नहीं है उसका आगे क्या हाल होगा। परिवार वालों ने भी लड़की की बात का विरोध नहीं किया। सुबह दोनों पक्षों में थाने में समझौता हो गया। दोनों ने एक दूसरे का सामान लौटा दिया।

loksabha election banner

भोजीपुरा के दलपतपुर गांव निवासी परमानंद गंगवार के लड़के चन्द्रपाल की शादी अक्टूबर में भोजीपुरा के ही पुत्तू की पुत्री राखी से तय हुई थी। 19 मार्च को शादी होनी थी। लड़की वालों ने नैनीताल रोड पर विद्यानंद आश्रम को शादी के लिए बुक कर लिया था। सोमवार को शादी की सभी तैयारियां हो गई थीं। सोमवार रात करीब आठ बजे भोजीपुरा थाने के पास से बरात चली। शादी समारोह तक पहुंचते-पहुंचते बरातियों में आपस में शराब के नशे में कई बार झगड़ा हुआ। विद्यानंद आश्रम पहुंचने के बाद बरात करीब डेढ़ घंटे तक दरवाजे पर खड़ी रही। लड़की वालों ने दिखवाया तो पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में है और उल्टियां कर रहा है। वह ठीक से चल तक नहीं पा रहा है। यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इससे बरात में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। किसी ने यूपी-100 पर फोन कर दिया। सूचना पर आई पुलिस दुल्हन पक्ष के सत्यम गंगवार, मनोज, गजेन्द्र, आनंद को पकड़ कर ले गई। चारों को रात भर थाने में रखा गया। सुबह भाजपा नेता महिपाल सिंह थाने पहुंचे तो चारों को छोड़ा गया।

थाने में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे का सामान लौटाने पर राजी हो गए। तब जाकर फैसला हुआ और बरात बगैर दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

दूल्हे के पिता ने नशे से किया इन्कार

दूल्हे के पिता चन्द्रपाल गंगवार का कहना है कि दूल्हे को किसी ने पेप्सी में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह उल्टी कर रहा था। उसे डाक्टर को भी दिखाया लेकिन उल्टियां नहीं रुकी। किसी ने हमारे साथ शरारत की है।

दुल्हन के पिता बोले, शराब पीए था दूल्हा

दुल्हन के पिता पुत्तू लाल ने बताया कि दूल्हा शराब पीए हुए हैं। चल भी नहीं पा रहा। ऐसे में कैसे लड़की की शादी कर दें। अभी यह हाल है आगे क्या होगा। दुल्हन ने भी शादी से साफ इन्कार कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.