Move to Jagran APP

बरेली में दूल्हा के इनोवा मांगने पर दुल्हन का निकाह से इन्कार

फौजी दूल्हे के निकाह में आनाकानी करने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत उसके पिता को बंधक बना लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 06:00 PM (IST)
बरेली में दूल्हा के इनोवा मांगने पर दुल्हन का निकाह से इन्कार
बरेली में दूल्हा के इनोवा मांगने पर दुल्हन का निकाह से इन्कार

बरेली (जेएनएन)। दहेज के लोभी होने वाले शौहर को बरेली में एक युवती ने तगड़ा सबक सिखाया। यहां पर निकाह पढऩे से पहले दूल्हे को इनोवा मांगना महंगा पड़ गया। 

loksabha election banner

फौजी दूल्हे के निकाह में आनाकानी करने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत उसके पिता को बंधक बना लिया। इसके बाद बाद वह सभी को थाने ले गए। देर रात तक दोनों पक्ष वहीं जमे हुए थे।

भुता के फरीदापुर गांव के फौजी आरिफ खान की कैंट के ठिरिया निवासी एक किसान की बेटी से निकाह तय हुआ। दहेज में 200 वर्ग गज का प्लाट देने की बात तय हुई। 16 दिसंबर को निकाह की तारीख रखी गई थी। दो दिन पहले रात मेंहदी की रस्म इत्यादि का कार्यक्रम था। इसके बाद कल बरात पहुंची। यहां बरात का अच्छी तरह स्वागत हुआ। 

निकाह पढऩे से पहले फौजी दूल्हे ने दहेज में इनोवा कार की मांग कर दी। परिवार के लोगों ने पहले तो समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा बिना इनोवा के निकाह नहीं पढऩे पर अड़ गया। इससे तनातनी का माहौल हो गया। मामला बढ़ता देख बराती धीरे-धीरे खिसकने लगे। समझाने के बाद भी दूल्हा नहीं माना। 

इस पर दुल्हन का पारा चढ़ गया।

उसने घूंघट उठाते हुए से निकाह करने से ही इन्कार कर दिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इसके बाद बाद में दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे और उसके पिता को लेकर थाने पहुंचे। थाने में पुलिस वालों के समझाने पर भी दूल्हा बगैर इनोवा के निकाह करने को तैयार नहीं हुआ। दहेज की रकम व सामान के साथ खर्च लौटाने की शर्त पर शादी खत्म कर दी गई। कैंट एसएसआइ के मुताबिक, दूल्हा समेत पिता को थाने में बैठा लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.