Move to Jagran APP

कोरोना के कारण रोडवेज की बसों पर लगा ब्रेक हटने वाला है, जल्द ही चार राज्यों के रूट पर दौड़ेंगी बसें

Brakes on roadways buses going to be removed हरियाणा दिल्ली राजस्थान और उत्तराखंड रूट पर कोरोनाकाल में रोडवेज बसों के संचालन पर लगा ब्रेक अब जल्द ही हटने वाला है। लखनऊ में परिवहन निगम के अधिकारियों ने बरेली रीजन से रूट मैप मांगा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 04:10 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 04:10 PM (IST)
कोरोना के कारण रोडवेज की बसों पर लगा ब्रेक हटने वाला है, जल्द ही चार राज्यों के रूट पर दौड़ेंगी बसें
दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों ने खुद ही आनंद विहार डिपो से बसें संचालित करने के लिए आमंत्रित की हैं।

बरेली, जेएनएन।Brakes on roadways buses going to be removed : हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड रूट पर कोरोनाकाल में रोडवेज बसों के संचालन पर लगा ब्रेक अब जल्द ही हटने वाला है। लखनऊ में परिवहन निगम के अधिकारियों ने बरेली रीजन से रूट मैप मांगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से इन रूटों पर बसों के संचालन की रिपोर्ट भेज दी गई है। आरएम ने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों ने खुद ही आनंद विहार डिपो से बसें संचालित करने के लिए आमंत्रित की हैं। बसों के संचालन से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

loksabha election banner

रोजाना 15 हजार से अधिक यात्रियों को मिलेगी राहत : कोरोना काल में रोडवेज बसों को दूसरे राज्यों में संचालन पर रोक लगने के बाद गैर राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई। यात्री अपने राज्य जाने के लिए दिल्ली बार्डर पर आनंद विहार से बस पकड़ते हैं। वहीं रोडवेज की 25 प्रतिशत बसों का संचालन दूसरे राज्यों में होने की वजह से परिवहन निगम को भी फायदा होता था। क्योंकि लगभग इतने प्रतिशत लोग उत्तर प्रदेश के बाहर के हैं। ऐसे में अब बरेली रीजन से दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद रोजाना 15 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।

साप्ताहिक लाकडाउन व बारिश के चलते खड़ी रहीं रोडवेज : शनिवार को साप्ताहिक लाकडाउन व रात से जारी बारिश के चलते अधिकांश रोडवेज बसें खड़ी रहीं। यात्रियों के अभाव में कई बसों को निरस्त किया गया। जबकि कुछ को तय शेड्यूल से कई घंटे देरी से रवाना किया गया। जिसका असर रोडवेज की आय पर भी पड़ा। पुराना बस अड्डे से शाम पांच बजे तक 29 जबकि सेटेलाइट बस अड्डे से 37 बसें अलग-अलग रूट पर रीजन की रवाना हुई।बरेली जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि चार राज्यों को जाने वाली बसों का जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यालय से इसके बावत जानकारी व रूट मैप मांगा गया है। जिसे भेज दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.