बदायूं, जेएनएन। Brahmin Maha Sammelan in Badaun : बदायूं के बिसाैली में बसई रोड पर ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के बैनर तले हुए ब्राह्मण महासम्मेलन में एकजुटता पर जोर दिया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शैलेष पाठक के नेतृत्व में प्रमुख ब्राह्मण संगठन एक मंच पर दिखाई दिए। प्रमुख पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संगठनाें में आपसी सामंजस्य बिठाएगा क्रांति माेर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिले में विभिन्न ब्राह्मण संगठन अब एकजुट होकर ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के साथ मिलकर कार्य करेंगे। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के द्वारा सभी संगठनों का आपसी सामंजस्य बिठाया जाएगा। कहा कि ब्राह्मणों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल पाठक ने कहा कि भागीदारी के आधार पर आने वाले चुनाव में एकजुटता के साथ निर्णय लिया जाएगा।
भरी हुंकार बाेले- नजर अंदाज करने वालाें काे चुकानी पड़ेगी कीमत
जिला अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में दर्जनों ब्राह्मण संगठन ब्राह्मण क्रांति मोर्चा का पूरा सहयोग करेंगे। आयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान मंच के जिलाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय मे ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज करने वाले दल को कीमत चुकानी पड़ेगी। युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को शासन एवं सत्ता में राजनीतिक भागीदारी चाहिए।
इन्हाेंने कविता के माध्यम से दिया संदेश, अमन शर्मा ने किया संचालन
गणेश पाराशरी, शिव भारद्वाज धर्माचार्य, कवि कमलकांत तिवारी, कवि अभीक्ष पाठक, राकेश ने कविताओं के माध्यम से ब्राह्मण समाज को संदेश दिया। कार्यक्रम में केके उपाध्याय, संजीव तिवारी, गौतम शर्मा, अनिल उपाध्याय, राहुल शर्मा, नत्थूलाल शर्मा, दीनानाथ शर्मा, अनुज मिश्रा, रविशंकर दूबे, हरिओम पाठक, वृंदावन समिति के सदस्य मनमोहन शास्त्री, गंगा सेवा समिति कछला के प्रबंधक आचार्य पंडित सोमदत्त, आशुतोष पाठक, दीपक पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन पं.अमन मयंक शर्मा ने किया।
a