यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरेली में आटो की टक्कर से टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम, आरपीएफ नेे आटो चालक को किया गिरफ्तार
Accident at Railway Crossing in Bareilly बिशारतगंज में एक आटो ने बंद हो रहे रेलवे फाटक के बूम में टक्कर ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Accident at Railway Crossing in Bareilly : बिशारतगंज में एक आटो ने बंद हो रहे रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और बिशारतगंज के निसोई निवासी वीरेश पुत्र भीमसेन मौर्य को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के जवान आरोपित को पकड़कर बरेली जंक्शन आरपीएफ पोस्ट ले आई। आटो चालक ने बताया कि रेलवे क्रासिंग अचानक बंद होने के कारण बूम से टक्कर हो गई। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है।
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में मनाया किसान स्मृति दिवस : लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता द्वारा किसानों की कुचलकर हत्या के मामले में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने किसानों की याद में किसान स्मृति दिवस मनाया। सपाइयों ने कलक्ट्रेट स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर दीप व मोमबत्ती जलाकर लखीमपुर की घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर संवेदना जताई सभी ने एक सुर में घटना की घोर निंदा की। मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मनाया गया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरामद माल सीज कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश : इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर व ठेकेदार समेत आठ लोगों को आरपीएफ की अपराध अनुसंधान शाखा द्वारा संपत्ति चोरी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा साथ उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र कांडपाल ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरेली सिटी आरपीएफ पोस्ट पर रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। जिसके क्रम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य कुदेशिया फाटक इज्जत नगर के स्टोर तथा संबंधित फाइलों को गवाही के लिए सीज किया गया। बताया गया कि जल्द ही मामले में लिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रोशन लाल जायसवाल की अहम भूमिका रही है। मंगलवार को पकड़े गए लोगों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
