बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिखी वर्षो की मेहनत
वर्षो की मेहनत करके अच्छी फिजिक बनाने वाले तमाम युवाओं ने संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
By Edited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 02:25 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 10:30 AM (IST)
बरेली : वर्षो की मेहनत करके अच्छी फिजिक बनाने वाले तमाम युवाओं ने संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर उमेश गौतम ने किया। उन्होंने बॉडी बिल्डर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोग औरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद एसपी सिटी रोहित सजवाण ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इससे अनुशासन की प्रेरणा मिलती है। इस प्रतियोगिता में आठ वर्गो में प्रतियोगिता हुईं। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम बाहर से आए जजों ने घोषित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, सीओ विजिलेंस जेएस पाटनी, डॉ. कमल शर्मा, नदीम शम्सी ने पुरस्कार वितरित किए। इनसेट आठ वर्ग में हुई प्रतियोगिताएं अंडर-50 किलो वर्ग, 50 से 55 किलो वर्ग, 55 से 60 किलो वर्ग, 60 से 65 किलो वर्ग, 65 से 70 किलो वर्ग, 70 से 75 किलो वर्ग, 75 से 80 किलो वर्ग और 80 किलो वर्ग से में बॉडी बिल्डरों ने प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें