Bareilly News: अपनी नेतागीरी यहां मत दिखाना... कहते हुए भाजपा की महिला नेता के साथ तमंचे के बल पर छेड़छाड़
BJPs woman leader molested बुलेट बाइक पर आ रहे दो लोगों ने उनकी स्कूटी के सामने ही बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने अपनी स्कूटी रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे हाफिजगंज के पूर्व प्रधान अकील अहमद उर्फ राणा ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया।
बरेली, जागरण संवाददाता। Molestation with BJP's woman leader: दावत से घर लौट रही महिला भाजपा नेता से छेड़छाड़ की गई। आरोपित पूर्व प्रधान अकील अहमद व उसके साथी ने उनकी स्कूटी के सामने अपनी मोटर साइकिल लगाकर रोका, तमंचा दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को पीड़ित ने दोनों के विरुद्ध छेड़छाड़, अभद्रता करने, धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी लिखवाई।
स्कूटी के आगे लगा दी बाइक
नवाबगंज कस्बे की एक भाजपा नेता ने बताया कि बुधवार रात हाफिजगंज में दावत में गई थीं। रात में साढ़े आठ बजे के करीब वहां से स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। आरोप है कि जैसे ही वह हाफिजगंज गांव के मोड़ के पास पहुंची कि सामने से बुलेट बाइक पर आ रहे दो लोगों ने उनकी स्कूटी के सामने ही बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने अपनी स्कूटी रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे हाफिजगंज के पूर्व प्रधान अकील अहमद उर्फ राणा ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया।
पूर्व प्रधान ने तान दिया तमंचा
आरोपित ने कहा कि अपनी नेतागीरी यहां मत दिखाना। उसने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो छेड़छाड़ की। आरोपित के साथी ने भी उनके साथ अभद्रता की। हाफिजगंज आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पूर्व ग्राम प्रधान अकील अहमद उर्फ राणा व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। अपराध निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ के आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश
फरीदपुर के मुहल्ला की रहने वाली छात्रा को कोचिंग जाते समय दूसरे संप्रदाय किशोर ने छेड़छाड़ की थी। बीती 24 सितंबर को प्राथमिकी लिखी गई थी, छह दिन भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर स्वजन परेशान हैं। घटना की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को थाने पहुंचे और गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया।
शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की और चेतावनी दी यदि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वार्ता में विहिप जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राणा, विभाग सयोंजक बजरंगदल-कपिल शर्मा, नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, सेवा प्रमुख रामनाथ, संतोष रावत, विकास गुप्ता, रोहन गुप्ता, अंकित राजपूत, सनोज आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक हरवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान कराए गए हैं। आरोपित नाबालिग है और फरार है। कार्रवाई की जा रही है।