Move to Jagran APP

पार्षद ने महापौर के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया कि होंगे भाजपा से निलंबित

नगर निगम में भाजपा पार्षद विपुल लाला को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की संस्तुति महानगर अध्यक्ष ने की है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:43 AM (IST)
पार्षद ने महापौर के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया कि होंगे भाजपा से निलंबित
पार्षद ने महापौर के खिलाफ कुछ ऐसा कह दिया कि होंगे भाजपा से निलंबित

जेएनएन, बरेली: नगर निगम में भाजपा पार्षद विपुल लाला को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की संस्तुति महानगर अध्यक्ष ने की है। तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया है। महानगर अध्यक्ष ने अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रदेश और क्षेत्रीय अध्यक्ष को पत्र भी भेज दिया है।       

loksabha election banner

पार्षद विपुल लाला ने कुछ समय पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा किया था। इस पर महापौर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भाजपा के संगठन मंत्री को पत्र दिया था। फिर पार्षद विपुल लाला ने दूसरी बार हुई बोर्ड बैठक में बीडीए सदस्य के चुनाव में पार्टी गाइडलाइन से इतर नामांकन कराया, लेकिन पार्टी के अन्य पार्षदों के समझाने पर अपना नामांकन वापस लिया। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चुनाव में उन्होंने महापौर के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसकी शिकायत महापौर डॉ. उमेश गौतम ने महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा से की। इसके साथ ही हाईकमान को भी लिखा, ताकि पार्षद के खिलाफ संगठन स्तर से भी कार्रवाई हो सके। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी ने पार्षद पर लगे आरोपों के आधार पर जांच की। जांच में कमेटी ने पार्षद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया। यह रिपोर्ट उन्होंने महानगर अध्यक्ष को सौंपी। इस आधार पर महानगर अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्षद को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की संस्तुति की है। जबकि विपुला लाला का कहना है कि वह बागी हैं, यह रुख बरकरार रखेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.