Move to Jagran APP

भाजपा उपाध्यक्ष बोले, कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में अभी से ही जुट जाएं

लखनऊ से आंवला जाते वक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फरीदपुर में स्वागत किया। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:44 PM (IST)
भाजपा उपाध्यक्ष बोले, कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में अभी से ही जुट जाएं
उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

बरेली, जेएनएन। लखनऊ से आंवला जाते वक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फरीदपुर में स्वागत किया। इस दौरान राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। 

loksabha election banner

भाजपा की ओर से आंवला में भाजपा कार्यालय बनाया जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने जमीन चिन्हित की  है। इसी जमीन को देखने के लिए राकेश त्रिपाठी को भाजपा हाईकमान की तरफ से आंवला भेजा गया है। इसी जमीन को देखने के लिए वह आंवला  जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का जल्द ही बिगुल बजने वाला है। कार्यकर्ता लोगों से डोर टू डोर संपर्क करें। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबकी अपेक्षाओं को पूरा कर सकती है। लोगों का विश्वास भाजपा पर ही है। यही वजह है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं की न सिर्फ सराहना की बल्कि उनको बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश और बिहार में पार्टी को जीत मिली है। उसी तरह से पार्टी को पंचायत चुनाव में भी जीत मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। लोगों से डोर टू डोर संपर्क करके उन्हें भाजपा सरकार के कामों और योजनाओं की जानकारी दें। मोदी और योगी सरकार देश प्रदेश के विकास के लिए जी जान से जुटी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.