Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी

भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 01:15 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 01:15 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी

जागरण संवाददाता, बरेली: भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी है। केंद्र सरकार ने उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। यह बातें केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के रविवार को हुए सम्मेलन में कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। घर घर जाकर मुस्लिमों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें, जिन्हें लाभ नहीं मिला है, उन्हें लाभ दिलाया जाए। केंद्रीय श्रम मंत्री दोपहर में कार्यक्रम में पहुंचे। यहां सबसे पहले पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया, फिर उन्हें सिक्कों से तोला। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने में जुटे। गैर भाजपाई सरकारों ने सिर्फ मुस्लिम हितों का शोषण किया। उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। तीन तलाक पर अध्यादेश लाई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोगों को अधिक से अधिक पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही हैं, जबकि अन्य दल लोगों को बांटने की राजनीति में लगे हैं। इस दौरान पूर्व नियुक्त पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन आनंद, उर्दू आयोग सदस्य अजमल जैदी, अनीस अंसारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज मियां, सय्यद समीर शाहिद, सलीम अंसारी, शाबेज रईश, इमरान खान, मदन जैदी, अहमद आब्दी, सादिक अली आदि मौजूद रहे।

तथ्य:

- जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मलेन में कही बात, बोले- केंद्र सरकार उनके कल्याण के लिए चला रही कई योजनाएं

- गंगवार का कार्यकर्ताओं ने किया फुल-मालाओं से स्वागत, सिक्कों से तौला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.