भाजपा महानगर अध्यक्ष ने की बिथरी विधायक से मुलाकात Bareilly News
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल के कार्यालय पहुंचे।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 10:41 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 10:41 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने बुधवार को बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल से मुलाकात की। आधा घंटे तक भाजपा नेताओं से विधायक की बातचीत हुई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा दोपहर तीन बजे बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल के कार्यालय पहुंचे। महानगर कार्यकारिणी के विष्णु अग्रवाल, प्रत्येश पांडे, प्रदीप, विष्णु शर्मा, अमित, मनोज आदि साथ में थे।
राजनीतिक साजिश का लगा चुके आरोप
बुधवार को महानगर अध्यक्ष की मुलाकात को ज्यादातर ने साक्षी और अजितेश प्रकरण से जोड़कर देखा। इस बाबत महानगर अध्यक्ष ने बताया कि यह महज एक औपचारिक मुलाकात थी। बिथरी विधायक से इस दौरान पूरे प्रकरण पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पार्टी के बिथरी विधायक के साथ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें