Move to Jagran APP

Local Politics : भाजपा महानगर अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व महामंत्री से खींचतान Bareilly News

भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही महानगर अध्यक्ष के चुनाव का घमासान भी आकार लेने लगा है। कुछ पार्टी नेताओं का आरोप है

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:58 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:58 AM (IST)
Local Politics : भाजपा महानगर अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व महामंत्री से खींचतान Bareilly News
Local Politics : भाजपा महानगर अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व महामंत्री से खींचतान Bareilly News

जेएनएन, बरेली : भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही महानगर अध्यक्ष के चुनाव का घमासान भी आकार लेने लगा है। कुछ पार्टी नेताओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि के चुनाव में धांधली की जा रही है। चहेतों को प्रतिनिधि बनाया जा रहा है, जिससे चुनाव में उन्हें बहुमत हासिल हो सके।

loksabha election banner

संगठन के चुनाव में खीचतान 

भाजपा में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। दस मंडल अध्यक्ष और दस प्रतिनिधि चुने जाने हैं। यही अध्यक्ष व प्रतिनिधि नवंबर में होने वाले महानगर अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे। जिसके पास ज्यादा बहुमत होगा वह महानगर अध्यक्ष बन जाएगा। पूर्व महानगर महामंत्री हरिओम राठौर का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष के लिए तो फार्म दिए जा रहे हैं लेकिन मंडल प्रतिनिधि के लिए प्रारूप नहीं दिए जा रहे हैं। हरि मिलाप मंडल के चुनाव के दौरान उन्होंने महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा से इसकी शिकायत की। दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस भी हुई।

निर्विरोध चुने गए दो मंडल अध्यक्ष 

14 अक्टूबर को भाजपा महानगर संगठन में चल रहे नौ मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। पूर्वी मंडल से केवल रामबहादुर मौर्य का और सीबीगंज मंडल में ज्ञान प्रकाश लोधी का ही आवेदन आने पर इन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।

चुनाव में धांधली की जा रही है। प्रतिनिधि के चुनाव के लिए फार्म न देकर अपने चहेते को प्रतिनिधि चुनने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य चुनाव अधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।

-हरिओम राठौर, पूर्व महानगर महामंत्री

आरोप निराधार हैं। हरिमिलाप मंडल पर हरिओम राठौर से बातचीत हुई थी। लेकिन इस संबंध में कोई बात नहीं हुई। मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि दोनों को फार्म दिए जा रहे हैं। इसमें अंतिम निर्णय चुनाव अधिकारी लेंगे। आवेदकों की सूची बृज क्षेत्र कार्यालय आगरा भेजी जाएगी। मंडल अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा वहीं से होगी।

-केएम अरोरा, महानगर अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.