Move to Jagran APP

Badaun News: बदायूं में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, कल्याण सिंह के नाम पर पूरे प्रदेश में होंगे खेल

Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Badaun केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया के आह्वान को आगे बढ़ा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने शुभारंभ किया है। समापन कोई बड़ा क्रिकेटर करेगा।

By Jagran NewsEdited By: Vivek BajpaiPublished: Sun, 02 Oct 2022 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:54 PM (IST)
Badaun News: बदायूं में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, कल्याण सिंह के नाम पर पूरे प्रदेश में होंगे खेल
बदायूं में कल्‍याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य। जागरण

बदायूं, जागरण संवाददाता। Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Badaun : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उझानी में बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रीमियर लीग 2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय, जय श्रीराम के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में आज सबसे ज्यादा आकर्षण पैदा हुआ है। आज इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बाबू जी केवल बदायूं के नहीं पूरे प्रदेश और पूरे देश के हैं। इनके नाम पर पूरे प्रदेश में खेल की योजना बनाइए हम आपके साथ हैं।

loksabha election banner

बरेली एयरपोर्ट पर डिप्‍टी सीएम का स्‍वागत करते भाजपाई।

उन्‍होंने कहा कि भारत जीतेगा, उत्तर प्रदेश जीतेगा की भावना से खिलाड़ी खेल रहे हैं। खेल के माध्यम से राष्ट्र प्रेम भी जागृत हो रहा है। प्रदेश में लगातार खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, आगे भी दिया जाता रहेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया के आह्वान को आगे बढ़ा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने शुभारंभ किया है। समापन कोई बड़ा क्रिकेटर करेगा।

बरेली में हुआ जोरदार स्‍वागत

इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं जाने से पहले यहां वायुयान से बरेली एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष डाक्‍टर केएम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महापौर डा. उमेश गौतम समेत अन्य भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री कार से बदायूं आए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा भी थे।

प्रीमियर लीग में आठ फ्रेंचाइजी टीमें 

प्रीमियर लीग का आयोजन बीएल वर्मा के निर्देशन में उनके पुत्र प्रभात राजपूत करा रहे हैं जो आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं। इसमें आठ फ्रेंचाइजी प्रतिभाग कर रही हैं। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। जिले के अलावा विभिन्न जनपदों की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.