Move to Jagran APP

BJP Leader Jitin Prasad Road Show News : सिर्फ झंडे का रंग बदला, न जितिन बदले और न ही जनता, जानिए कैसे किया लोगों ने स्वागत

BJP Leader Jitin Prasad Road Show News पार्टी के झंडे का रंग बदला लेकिन न तो जितिन बदले और न ही जनता। वह शहर की सड़कों पर निकले तो लोगों ने उसी उत्साह और प्रेम से उनका स्वागत किया जो इससे पहले उनके प्रति दिखता था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 07:49 AM (IST)
BJP Leader Jitin Prasad Road Show News : सिर्फ झंडे का रंग बदला, न जितिन बदले और न ही जनता, जानिए कैसे किया लोगों ने स्वागत
BJP Leader Jitin Prasad Road Show News : सिर्फ झंडे का रंग बदला, न जितिन बदले और न ही जनता

बरेली, जेएनएन। BJP Leader Jitin Prasad Road Show News : पार्टी के झंडे का रंग बदला, लेकिन न तो जितिन बदले और न ही जनता। वह शहर की सड़कों पर निकले तो लोगों ने उसी उत्साह और प्रेम से उनका स्वागत किया जो इससे पहले उनके प्रति दिखता था। अब जितिन की बारी है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद से लगातार कह रहे हैं कि भाजपा में इसलिए आए ताकि पार्टी की मजबूती के साथ-साथ अपने देश व क्षेत्र के लोगों के लिए भी कुछ बेहतर कर सकें। ऐसे में अब बारी उनकी है।

loksabha election banner

पिता जितेंद्र प्रसाद के निधन के बाद 2001 में हुए उपचुनाव में जितिन राजनीतिक में सक्रिय हुए तो लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। उसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2017 तक जितने भी चुनाव हुए जितिन प्रसाद सभाओं, जनसंपर्क व रोड शो में अहम चेहरा रहे। उन्हें हर बाद लोगों का भरपूर प्यार भी मिला। राहुल गांधी स्वयं उनके साथ कई रोड शो व सभाओ में शामिल हुए, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से धौरहरा में सक्रियता बढ़ने के कारण जितिन यहां से दूर हो गए थे। गुरुवार को वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में यहां पहुंचे तो उन्हें वही प्यार मिला। 

जिले की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक उत्साहित समर्थकों की भीड़ के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उनके साथ दिखे। शहर में जगह-जगह रोककर लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। जितिन प्रसाद के करीबी माने जाने वाले भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचे तो वहां जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, वीर सिंह प्रिंस, रोशन लाल वर्मा, कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जितिन ने सुभाष चौराहा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोदीपुर, खिरनीबाग चौराहा, अंटा चौराहा होते हुए रंगमहला, केरूगंज से चारखंभा पहुंचे जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.