Move to Jagran APP

पीलीभीत में पूरनपुर से दियोरिया होते हुए बीसलपुर के लिए रवाना हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा

BJP Jan Vishwas Yatra भाजपा की जन विश्वास यात्रा पूरनपुर में रात्रि विश्राम के उपरांत गुरुवार को सुबह दियोरिया के लिए चल पड़ी है। यात्रा बीसलपुर बरखेड़ा होते हुए शहर में प्रवेश करेगी।गुरुवार को सुबह जन विश्वास यात्रा पूरनपुर के घुंघचाई होकर जंगल मार्ग से दियोरिया पहुंच रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 11:10 AM (IST)
पीलीभीत में पूरनपुर से दियोरिया होते हुए बीसलपुर के लिए रवाना हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा
पीलीभीत जिले में गुरुवार को पूरनपुर से बीसलपुर के लिए रवाना होती भाजपा की जन विश्वास यात्रा

पीलीभीत, जेएनएन। BJP Jan Vishwas Yatra : भाजपा की जन विश्वास यात्रा पूरनपुर में रात्रि विश्राम के उपरांत गुरुवार को सुबह दियोरिया के लिए चल पड़ी है। यह यात्रा बीसलपुर, बरखेड़ा होते हुए अपराह्न शहर में प्रवेश करेगी।गुरुवार को सुबह जन विश्वास यात्रा पूरनपुर के घुंघचाई होकर जंगल मार्ग से दियोरिया पहुंच रही है। दियोरिया से बीसलपुर में पहुंचेगी। रास्ते में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर यात्रा के स्वागत की कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर रखी है। बीसलपुर में रामलीला मैदान पर जन विश्वास यात्रा की स्वागत सभा होगी।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह यात्रा के साथ चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पूरनपुर के राम होटल में जनसभा हुई। जनसभा को प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद व पूर्व केंद्रीय मंत्री, बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने संबोधित किया। बीसलपुर पहुंचने पर इस यात्रा में शाहजहांपुर के सांसद के साथ ही बरेली के सांसद फिर शामिल हो जाएंगे। बीसलपुर से बरखेड़ा होते हुए दोपहर बाद जन विश्वास यात्रा शहर में प्रवेश करेगी। रास्ते में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ता स्वागत के लिए पंडाल लगाकर इंतजार कर रहे हैं। शहर में जन विश्वास यात्रा की स्वागत सभा सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कालेज में होगी।

जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागतः शाहजहांपुर से चलकर पुवायां, बंडा होते हुए भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मोदी और योगी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रह रहकर चौतरफा भाजपा जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।पूरनपुर आने वाली जन विश्वास यात्रा को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गईं। विधायक बाबूराम पासवान और अन्य नेताओं ने अपने फ्लैक्स और बोर्ड तहसील क्षेत्र में लगाने शुरू कर दिए। पूरे दिन स्वागत की तैयारियां चलती रहीं।

इस यात्रा में शामिल होने के लिए नेताओं ने बड़ी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों को एकत्र किया। गांवों से बसों और अन्य वाहनों से लोगों को लाने का कार्य किया गया। जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए शाहजहांपुर की सीमा पर पड़ने वाले पीलीभीत जिले के गांव गुलड़िया भूपसिंह से लेकर घुंघचाई तक हाईवे के किनारे पर दोनों तरफ विधायक और नेताओं ने अपने फ्लेक्स और बोर्ड लगा दिए। साथ ही यात्रा का स्वागत करने के लिए नेताओं की तरफ से जगह-जगह पंडाल भी लगाए गए जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण स्वागत करने के लिए इन पंडालों में पहुंचे। कई नेताओं ने दोपहर के समय वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाली। भाजपा जिंदाबाद के नारे चौतरफा गूंजते रहे। रात करीब नौ बजे यात्रा ने जिले की सीमा में प्रवेश किया। सीमा पर स्थित गांव गुलड़िया भूप सिंह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बाबूराम पासवान सहित अन्य नेताओं ने यात्रा की अगवानी की। यात्रा के साथ आए नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा घुंघचाई, घाटमपुर होते हुए पूरनपुर की ओर रवाना हो गई।

कई नेताओं ने निकाली नगर में रैलीः जन विश्वास यात्रा को लेकर कई नेताओं ने बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ताओं को एकत्र किया। इसको लेकर नगर में रैली भी निकाली गई। इससे नगर में जाम की स्थिति बन गई। नगर में निकलने के बाद रैली जनपद की सीमा में जिस जगह से जन विश्वास यात्रा का आगमन था वहां के लिए रवाना हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.