Move to Jagran APP

भाजपा पार्षद ने किया वीडियो वायरल, बोले- रुद्रपुर विधायक दे रहे जान से मारने की धमकी

बरेली नगर निगम के भाजपा पार्षद ने रुद्रपुर विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल करते हुए कहा है कि उत्तराखंड पुलिस उनके घर में दबिश देकर उनका उत्पीड़न कर रही है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 08:33 PM (IST)
भाजपा पार्षद ने किया वीडियो वायरल, बोले- रुद्रपुर विधायक दे रहे जान से मारने की धमकी
भाजपा पार्षद ने किया वीडियो वायरल, बोले- रुद्रपुर विधायक दे रहे जान से मारने की धमकी

बरेली, जेएनएन। बरेली नगर निगम के भाजपा पार्षद ने रुद्रपुर विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल करते हुए कहा है कि उत्तराखंड पुलिस उनके घर में दबिश देकर उनका उत्पीड़न कर रही है। जिसके बाद उन्होंने फोन बंद कर खुद को भी नजर बंद कर लिया है। गौरतलब है कि रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद प्रकाश धामी की नौ दिन पहले कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस बरेली में डेरा डाले हुए है। इसी मामले में ब्रम्हापुरा वार्ड के भाजपा पार्षद वीरेंद्र पटेल ने पुलिस पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद प्रकाश धामी की हत्या के हाईप्रोफाइल मामले में ऊधमसिंह नगर की पुलिस जांच कर रही है। जांच के चलते ही उत्तराखंड पुलिस ने शहर में डेरा डाल रखा है। इसी बीच सोमवार देर शाम बरेली नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र पटेल उर्फ बबलू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो में पार्षद ने ऊधमसिंह नगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद ने कहा है कि ऊधमसिंह नगर पुलिस ने हत्या की जांच के नाम पर उनके आवास पर पहरा दे रही है। उनके घरवालों को परेशान किया जा रहा है। पार्षद ने कहा है कि अगर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने जबरन उन्हें फंसाने की कोशिश की और परिवार का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डा. अरुण कुमार को मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने रुद्रपुर के विधायक के कहने पर ही पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बताया कि उनके इशारे पर ही पहले भी एक मामले में उन्हें गलत फंसाया गया।

यह है पूरा मामला

रुद्रपुर नगर निगम के भदईपुरा वार्ड के पार्षद प्रकाश धामी की नौ दिन पहले उनके ही घर में कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस अब तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। अब तक की जांच में धामी की हत्या वर्चस्व की लड़ाई में किये जाने के सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान हत्यारों के तार बरेली से भी जुड़ रहे हैं। इसी आशंका के चलते ऊधमसिंह नगर पुलिस बरेली में डटी हुई है।

रुद्रपुर के पूर्व सभासद के रिश्तेदार हैं पार्षद

बरेली नगर निगम के भाजपा पार्षद वीरेंद्र पटेल रुद्रपुर नगर पालिका (अब नगर निगम) के एक पूर्व सभासद के बहनोई है। बताया जा रहा है कि पार्षद धामी की हत्या में इस पूर्व सभासद के शामिल होने की आशंका है। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने पूर्व सभासद को हिरासत में लेने के लिए दबिशें भी दीं, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आ सका है। उसके बरेली भागने की जानकारी मिली थी।

ऊधमसिंह नगर की पुलिस मेरे घर में चार-पांच दिन से लगातार दबिश दे रही हैं। रूद्रपुर विधायक पहले भी मुझे झूठे मामले में फंसा चुके है, अब वो धमकी भी दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और शहर विधायक से मिला हूं। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि रूद्रपुर मामले में मेरे रिश्तेदार हैं। पुलिस मेरे पीछे लगी है। अगर मेरा उत्पीड़न बंद हुई हुआ तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। वीरेंद्र पटेल, भाजपा पार्षद

संजय नगर वार्ड के पार्षद वीरेंद्र पटेल को धमकी मिलने की जानकारी मिली है। उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। इस मामले की जांच कराने के लिए हम अधिकारियों से बातचीत करेंगे। हम पार्षद व उनके परिवार के साथ हैं। डॉ. उमेश गौतम, महापौर बरेली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.