Move to Jagran APP

आलमपुर जाफराबाद में भाजपा ने 15 साल बाद किया ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा, जानिए कैसे Bareilly News

15 वर्ष के अन्तराल के बाद भाजपा ने ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक प्रमुख पद को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 05:42 PM (IST)
आलमपुर जाफराबाद  में भाजपा ने 15 साल बाद किया ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा, जानिए कैसे Bareilly News
आलमपुर जाफराबाद में भाजपा ने 15 साल बाद किया ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा, जानिए कैसे Bareilly News

जेएनएन, बरेली : 15 वर्ष के अन्तराल के बाद भाजपा ने ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक प्रमुख पद को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व वर्ष 2000 से 2005 तक भाजपा के सनुजवीर सिंह यहां के ब्लाक प्रमुख रहे थे। उसके बाद 13 वर्ष तक इस पद पर सपा का कब्जा रहा। बीच में 2010 में बसपा की ममता सोलंकी ब्लाक प्रमुख बनीं, लेकिन 2012 में उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के कारण पद से हटना पड़ा। 2005 से 2010 तक सपा नेता रामभाग सिंह यादव की पत्नी मुन्नी देवी तथा 2012 से अब तक उनके पुत्र आदेश सिंह उर्फ गुड्डू यादव इस कुर्सी को संभाले रहे।

loksabha election banner

प्रदेश में भाजपा की सत्ता आते ही यहां के तीनों ब्लाकों के प्रमुख के पदों पर भाजपा ने अपनी नजर गड़ा दी। सबसे पहले ब्लाक रामनगर में सपा की अनुराधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा के श्रीपाल सिंह लोधी ने यह कुर्सी हासिल की। उसके बाद ब्लाक मझगवां में सपा की ममता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। यहां पर भाजपा की बबिता रानी प्रमुख बनीं।

ब्लाक आलमपुर जाफराबाद में भी जनवरी 2019 में सपा के ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करा लिया गया, लेकिन कोर्ट के आदेशों के चलते उस समय उन्हें हटाया नहीं जा सका। बाद में 21 दिसम्बर को पुन: अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उसके बाद गत दिवस भाजपा के वेदप्रकाश यादव ने लम्बी लड़ाई लड़कर यह पद हासिल कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.