बीजेपी ने ब्रज क्षेत्र के लिए की क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा, बरेली से आठ कार्यकर्ताओं को टीम में मिली जगह
बीजेपी ने पांच साल बाद ब्रज क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, ...और पढ़ें

भाजपा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित।
HighLights
पांच साल बाद ब्रज क्षेत्र की नई टीम घोषित।
बरेली के आठ कार्यकर्ताओं को टीम में जगह।
डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा महामंत्री।
जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार शाम को कर दी गई। पांच साल बाद बनाई गई ब्रज क्षेत्र की नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 13 सदस्य बनाए गए हैं। बरेली के आठ कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने अपने टीम का गठन कर दिया है। इसमें कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। पुराने पदाधिकारियों को इसमें शामिल नहीं किया है। 12 जिलों से बने ब्रज क्षेत्र की टीम के 10 उपाध्यक्षों में एक बरेली की डा. निवेदिता श्रीवास्तव शामिल हैं।
इसके साथ ही जिले से संजीव शर्मा एडवोकेट को महामंत्री बनाया है और डा. आदेश गंगवार व दीपक सोनकर को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली से पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व महानगर महामंत्री यतिन भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल और चंचल गंगवार को क्षेत्रीय टीम में सदस्य बनाया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी आगरा और अलीगढ़ मंडल से बनाए गए हैं।
वर्ष 2020 में बनी थी क्षेत्रीय टीम
भाजपा ब्रज क्षेत्र के तत्कालीन अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने नवंबर 2020 में अपनी टीम का विस्तार किया था। उस वक्त 12 जिलों की कमेटी में 10 पद आगरा को मिले थे। आगरा से तीन उपाध्यक्ष, दो मंत्री और कोषाध्यक्ष भी बनाए गए थे।
उस टीम में बरेली से दुर्विजय सिंह शाक्य और हर्षवर्धन आर्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रवि रस्तोगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया था। उसके बाद वर्ष 2023 में दुर्विजय सिंह शाक्य को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन उन्हें अपनी टीम बनाने का अवसर नहीं मिला।
यह है ब्रज क्षेत्र की नई टीम
उपाध्यक्ष: गिरिराज सिंह कुशवाह, शरद महेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पांडेय, सुग्रीव सिंह चौहान, अरुण गुप्ता, प्रवीण राज सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह, नेत्रपाल सिंह।
महामंत्री: राजेंश्वर सिंह पटेल, अशोक कुमार पिप्पल, मधुलिका सिंह राघव।
मंत्री: बबलू लोधी, सतनाम सिंह, मनीष गौतम, डीएस लोधी, बीना लवानिया, महेश राठौर, वीरेंद्र शाक्य, महेश योगी।
सदस्य: शेर सिंह भदौरिया, सत्यभान सिंह भदौरिया, सुनीता सारस्वत, प्रदीप चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल, निर्मल सिंह घनगढ़, बाबी कश्यप, संजीव प्रताप सिंह, डॉ. अवधेश रावत।
