Move to Jagran APP

पार्किंग विवाद : महानगर उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपाई हुए सक्रिय Bareilly News

एसपी ट्रैफिक के कार्यालय के बाहर गुरुवार को क्रेन चालक और व्यापारियों के बीच मारपीट हुई थी। उस दिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:40 AM (IST)
पार्किंग विवाद : महानगर उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपाई हुए सक्रिय Bareilly News
पार्किंग विवाद : महानगर उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपाई हुए सक्रिय Bareilly News

बरेली, जेएनएन : क्रेन चालक से मारपीट के मामले में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होते ही पार्टी के नेता सक्रिय हो गए। शनिवार देर शाम महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा एडीजी से मिले। उन्होंने समझौते के बाद मुकदमा दर्ज होने और 1400 रुपये वसूलकर पांच सौ रुपये की रसीद देने पर नाराजगी जताई। एडीजी अविनाश चंद्र ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

एसपी ट्रैफिक के कार्यालय के बाहर गुरुवार को क्रेन चालक और व्यापारियों के बीच मारपीट हुई थी। उस दिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शुक्रवार को क्रेन चालक ने भाजपा महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर महानगर अध्यक्ष डॉ. अरोरा देवेंद्र जोशी से मिले। उन्होंने कुछ वीडियो महानगर अध्यक्ष को दिखाए। इसके बाद ही महानगर अध्यक्ष कुछ पदाधिकारियों के साथ एडीजी से मिलने गए। उन्होंने समझौता होने के बाद भी मुकदमा दर्ज होने पर आपत्ति जताई।

एडीजी से मुकदमा दर्ज होने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। महानगर उपाध्यक्ष को भी पहले पार्टी को सूचित करने कि निर्देश दिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। - डॉ. केएम अरोरा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.