बेटे के करियर के लिए भाजपा विधायक ने की राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा, बोले- मेरी जगह बेटा लड़ेगा विधानसभा 2022 का चुनाव
BJP Activist Honor Ceremony यूपी के पीलीभीत में भाजपा विधायक ने बेटे के करियर के लिए राजनीति से सन्यास लेेने की घोषणा करते हुए चुनाव में बेटे को लड़ाने की घोषणा की। यह घोषणा उन्होने एक बारात घर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान की।
बरेली, जेएनएन। BJP Activist Honor Ceremony : पीलीभीत में भाजपा विधायक ने बेटे के करियर के लिए राजनीति से सन्यास लेेने की घोषणा करते हुए चुनाव में बेटे को लड़ाने की घोषणा की। यह घोषणा उन्होने एक बारात घर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान की।उन्होने सार्वजनिक रुप से 2022 विधान सभा चुनाव में अपनी जगह अपने बेटे को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया।
बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा ने कहा कि वह अपनी जगह बेटे विवेक वर्मा को चुनाव लड़ाएंगे।उन्होंने कहा बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जिस ईमानदारी से जनता की सेवा कर पूरी पारदर्शिता से अधिक से अधिक विकास कार्य कराए हैं। उसी तरह उनका बेटा भी जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में जिस तरह का माहौल रहा है इस क्षेत्र में अराजकता का माहौल अब नहीं है।क्षेत्र में पूरी तरह से शांति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से संगठन के प्रति कार्य करने का सुझाव देते हुए कहा कि वह पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है इसलिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने शीघ्र बीसलपुर वह बिलसंडा के सभी ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का ऐलान किया। इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ ही सभी को शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विवेक वर्मा, डॉक्टर रामसेवक शर्मा, परदेसी, राम प्रकाश मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।