Move to Jagran APP

बदायूं में बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगने पर भाजपा नेता ने थाने में दिखाई दबंगई, बेबस नजर आई पुलिस Badaun News

भाजपा नेता के बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद थाने में हंगामा हो गया। आरोपित पक्ष ने पीड़ित पक्ष को पुलिसकर्मियों के सामने हड़काया। शुक्रवार देर रात इसका वीडियो वायरल हुआ है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 05:07 PM (IST)
बदायूं में बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगने पर भाजपा नेता ने थाने में दिखाई दबंगई, बेबस नजर आई पुलिस Badaun News
बदायूं में बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगने पर भाजपा नेता ने थाने में दिखाई दबंगई, बेबस नजर आई पुलिस Badaun News

बदायूं, जेएनएन : बेटे के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत करने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सीबी गुप्ता आपा खो बैठे। खुद को नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता का रिश्तेदार बताते हुए अपने समर्थकों के साथ अलापुर थाने में पीडि़त पक्ष को जमकर धमकाया और घंटों हंगामा किया। सत्ता पक्ष के दबाव में थाना पुलिस भी पूरी तरह बेबस नजर आई। आरोपित पर कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

loksabha election banner

हालांकि, पीडि़त पक्ष का आरोप है कि उनसे जबरन समझौता लिखवाया गया है। शुक्रवार देर रात पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। भाजपा नेता की दबंगई उच्चधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं, नगर विकास राज्यमंत्री का कहना है कि उनका आरोपित भाजपा नेता से कोई रिश्ता नहीं है।

पूरा मामला गुरूवार का बताया जा रहा है। खुद को राज्यमंत्री का रिश्तेदार बताने वाले अलापुर निवासी भाजपा नेता सीबी गुप्ता के बेटे ने स्कूल से घर जा रही नाबालिग छात्रा को सरेराह छेड़ दिया। विरोध करने पर उससे हाथापाई की। छात्रा ने यह बात अपने घर पर बताई तो उसके परिजनों ने भाजपा नेता से इसकी शिकायत की। उस वक्त भाजपा नेता ने बेटे को फटकार लगाते हुए मामला शांत करा दिया। मगर शाम के वक्त फिर से उनके बेटे ने छात्रा को छेड़ा तो पीडि़त पक्ष रात में इसकी शिकायत करने थाने पहुंच गया।

इसकी भनक लगते ही भाजपा नेता समर्थक के साथ थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में भाजपा नेता का नाम लेते हुए उनके समर्थक कह रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। भाजपा नेता थाने में सब इंस्पेक्टर के सामने ही पीडि़त पक्ष से हाथापाई पर अमादा दिख रहे हैं। कुछ लोग उन्हें रोकते हैं तो वह पुलिस की कुर्सी पर बैठकर पीडि़त पक्ष के खिलाफ तहरीर लिखने लगते हैं। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली है।

सीबी गुप्ता नाम का कोई व्यक्ति मेरा रिश्तेदार नहीं है। अगर वह मेरा नाम ले रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।

-महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री

वायरल हुई वीडियो को हमने देखा है घटना सही है। इंस्पेक्टर अलापुर ने बताया कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

भाजयुमो उपाध्यक्ष के बेटे ने बेटी को छेड़ा था। इसकी शिकायत करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। थाने में समर्थकों के साथ काफी अभद्रता की। थाने में हमसे जबरन फैसला लिखवा लिया गया है। सीबी गुप्ता खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताता है। फैसले के बाद भी वह लोग हमें धमका रहे हैं तुम्हारे बेटे की हत्या कर देंगे। हम लोग उनके भय की वजह से अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

-पीडि़त छात्रा का पिता

हमारा बेटा अपने दोस्त के साथ स्कूल की बात करते हुए जा रहा था। दोनों किसी आशू नाम के लड़के के बारे में बात कर रहे थे। छात्रा को कुछ गलतफहमी हो गई तो उसने हमारे बेटे की शिकायत अपने पिता से कर दी। उनके पिता का फोन आने पर हमने अपने बेटे को मारापीटा, यह बात छात्रा के पिता को बताई तो उन्होंने कहा कि पीटने की कोई जरूरत नहीं है। बात वहीं पर खत्म हो गई थी। इसके अगले दिन छात्रा के पिता ने अपने 10-15 साथियों के साथ हमारे बेटे को टाउन एरिया के पास घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बड़ा बेटा बचाने गया तो उसको भी पीटा। इस बात की तहरीर देने हम थाने गए तो वह भी तमाम लोगों के साथ थाने में पहुंच गए। सभ्रांत लोगों ने हम दोनों के बीच फैसला करा दिया। आपस में हम लोगों के संबंध पारिवारिक हैं और हमारा बेटा छात्रा को दीदी कहता है। हम लोगों के बीच में अब कोई मतभेद नहीं है।

-सीबी गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

बच्चों का विवाद था। दोनों पक्ष थाने आए थे। यहां कुछ देर बहसबाजी दोनों के बीच हुई थी। दोनों में आपसी समझौता हो गया। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया है।

-प्रवेश पाठक, सब इंस्पेक्टर, थाना अलापुर बदायूं,


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.