Move to Jagran APP

Accident : बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौत Badaun News

सम्भल के सराय तरीन मुहल्ला निवासी फिरोज और उसका बहनोई दानिश बाइक से बिसौली आ रहे थे। उनके साथ फिरोज की मां शबीना भी बाइक पर बैठी थी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 11:33 AM (IST)
Accident : बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौत Badaun News
Accident : बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौत Badaun News

बदायूं, जेएनएन। बिसौली चंदौसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी, जब बाइक सवार अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पुलिस ने घटना में घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया है।

loksabha election banner

सम्भल के सराय तरीन मुहल्ला निवासी फिरोज और उसका बहनोई दानिश बाइक से बिसौली आ रहे थे। उनके साथ फिरोज की मां शबीना भी बाइक पर बैठी थी। जैसे ही बाइक सवार बिसौली-चंदौसी मार्ग पर गांव भटपुरा के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिसके चलते फिरोज और दानिश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि शबीना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है। परिजनाें के अनुसार तीनों काशीराम कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार अल्ताफ के यहां आ रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.