जमानत न मिलने से शपथ समारोह में नहीं पहुंच सके बिजेंद्र
बरेली (जेएनएन)। बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह छेड़खानी और अपहरण मामले में जमानत न
बरेली (जेएनएन)। बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह छेड़खानी और अपहरण मामले में जमानत न मिलने के कारण गुरुवार को शपथ समारोह में नहीं पहुंच सके। अफसर समारोह में उनके आने का इंतजार करते रहे। उधर, ब्लॉक प्रमुख के भाई ने सत्ता पक्ष व प्रशासन पर जमानत में रोड़ा लगाने के आरोप लगाए हैं।
गुरुवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक में शपथ ग्रहण समारोह होना था। समारोह में सदर कुमार पंकज, सीओ तृतीय नीति द्विवेदी, बीडीओ बिथरी सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा था, लेकिन ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह जमानत न मिलने के चलते नहीं पहुंच सके। अफसर काफी देर तक उनका इंतजार रहे। इसके बाद वापस चले आए। बता दें कि नौ मार्च को बिजेंद्र सिंह ने बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। इसके बाद 10 मार्च की रात इज्जतनगर पुलिस ने अचानक उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 11 मार्च को उन्हें जेल भेज दिया गया था। चुनाव से पहले एक महिला बीडीसी मेंबर ने आरोप लगाया था कि बिजेंद्र व उनके साथी अचानक घर में घुस आए। उनके साथ छेड़खानी की और पति का अपहरण कर ले गए। प्रकरण में उनके खिलाफ छेड़खानी व अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। हालांकि, जिस शख्स के अपहरण की बात कही जा रही थी, वह चुनाव से पहले अचानक खुद लौट आया था। छेड़खानी और अपहरण के आरोप में फंसे बिजेंद्र सिंह की जमानत अर्जी सोमवार को खारिज हो गई थी। सुनवाई के लिए अगली तारीख गुरुवार तय की गई थी।
ग्राम प्रधानों को जबरन दौड़ाने का आरोप
ब्लॉक प्रमुख के भाई ने सत्ता पक्ष के दवाब में प्रशासन पर जमानत में रुकावट खड़ी करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही ब्लॉक के गाव से आए ग्राम प्रधानों ने भी लगाए जबरन दौड़ने के आरोप लगाए। प्रधान समारोह में शामिल हुए बिना ही गांव वापस लौट गए।