पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर लगाए पौधे
बरेली जेएनएन वृक्ष लगाओ जीवन पाओ। पौधे लगाना है पर्यावरण को बचाना है। कुछ इसी सोच और संकल्प के साथ शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। लोगों ने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपने-अपने संस्थानों में आम नींबू सहजन अमरूद शहतूत के साथ औषधियों के पौधे लगाए। छात्र-छात्राओं ने लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कपड़े के थैले बाटे। डीआइजी राजेश पांडेय व एसएसपी शैलेश पांडेय ने आवास पर पौधे लगाए।
बरेली, जेएनएन : वृक्ष लगाओ, जीवन पाओ। पौधे लगाना है, पर्यावरण को बचाना है। कुछ इसी सोच और संकल्प के साथ शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। लोगों ने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपने-अपने संस्थानों में आम, नींबू, सहजन, अमरूद, शहतूत के साथ औषधियों के पौधे लगाए। छात्र-छात्राओं ने लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कपड़े के थैले बाटे। डीआइजी राजेश पांडेय व एसएसपी शैलेश पांडेय ने आवास पर पौधे लगाए।
द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री ने घर में तुलसी के पौधे लगाए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जलपुरुष राजेंद्र सिंह रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर में प्राचार्या शशि देवी शर्मा और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिव नगर के शिक्षक अनुज कुमार वर्मा ने पौधे लगाए। वीरागना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
सुर्खा छावनी स्थित रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर हवन किया गया। भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश, प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र चौहान ने पौधे लगाए। सोबती पब्लिक स्कूल में डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से पर्यावरण दिवस मनाया। पौधे लगाने, तलाब, नदी प्रदूषित न करने का संकल्प दिलाया गया। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। केंद्रीय विद्यालय आइवीआरआइ में भी पौधारोपण हुआ।
मानव सेवा क्लब ने घर-घर पौधे बाटकर पर्यावरण दिवस मनाया। इसमें प्रो. वसीम बरेलवी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, डॉ. अरुण कुमार, सुधीर कुमार चंदन, राजेंद्र सक्सेना सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कैंट में गोकुल नगरी में वन विभाग की तरफ से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी भारत लाल, वन रेंजर जावेद अख्तर के अलावा बीएन सिंह, आरबी सिंह और सपा नेत्री भारती चौहान भी मौजूद रहीं।
आइटीबीपी में लगाए पौधे
बुखारा स्थित आइटीबीपी कैंप में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया गया। उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय जीसी उपाध्याय ने कहा कि हिमवीर और उनके परिवार आस-पास के क्षेत्र में साफ सफाई करके हराभरा रखें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधेश्याम, सेनानी अमित अग्रवला, अनिल कुमार, कुलदीप गुसाई समेत बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे।
-----------
डीआरएम ने किया पौधारोपण
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, डेमू शेड, सीबीगंज पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने डीआरएम कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
---------------
सपा पदाधिकारियों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया
बरेली : सीबीगंज लोहिया विहार में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पौधारोपण का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां, पूर्व विधायक अताउर रहमान, पूर्व महापौर आइएस तोमर, शहजिल इस्लाम, महिपाल सिंह यादव, सतेंद्र यादव, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी मौजूद रहे।