Move to Jagran APP

बरेली की किला नदी में आई बाढ़ से बंद हुआ 30 गांवों का रास्ता तीन दिन बाद खुला, कम होने लगा है नदी का पानी

Flood in Bareilly किला नदी के कारण बाकरगंज में आया बाढ़ का पानी अब उतर रहा है। रविवर को वहां राघव ढोलियापुर के पुल से भी पानी निकल गया। इसके बाद तीस गांवों के लोगों का रास्ता खुल गया है।घरों के आसपास जलभराव और कीचड़ फिलहाल है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 03:23 PM (IST)
बरेली की किला नदी में आई बाढ़ से बंद हुआ 30 गांवों का रास्ता तीन दिन बाद खुला, कम होने लगा है नदी का पानी
बरेली के बाकरगंज में बाढ़ का पानी कम होने के बाद पुल से आवागमन शुरू हुआ।

बरेली, जेएनएन। Flood in Bareilly : किला नदी के कारण बाकरगंज में आया बाढ़ का पानी अब उतर रहा है। रविवर को वहां राघव ढोलियापुर के पुल से भी पानी निकल गया। इसके बाद तीस गांवों के लोगों का रास्ता खुल गया है। वही, घरों के आसपास कुछ जलभराव और कीचड़ फिलहाल बनी हुई है। वहां प्रशासन ने रविवार को भी लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दिन पहले किला नदी भी उफना गई थी। बाढ़ का पानी बाकरगंज और आसपास के क्षेत्रों में भर गया था।

loksabha election banner

बाकरगंज पुलिस चौकी के आगे राघव ढोलियापुर पुल पर पानी भरने के कारण वहां से तीस गांवों का रास्ता बंद हो गया था। पुलिस ने एहतियात के लिए बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने वहां नाव का इंतजाम किया और एक गोताखोर को भी वहां लगाया। जहां पानी भरा था, वहां रहने वाले लोगों के लिए राहत पैकेट का भी इंतजाम किया। तहसील सदर में कम्युनिटी किचन भी शुरू कर दिया गया। अब बाकरगंज में पानी उतर गया है। पुल पर भी पानी घट चुका है। इसके बाद पुल से 30 गांवों का रास्ता खुल गया है। रविवार को भी तमाम लोग वहां से निकलकर शहर की ओर आए।

पानी से होकर निकली आसिफ की बरात : गांव राघव ढोलियापुर निवासी आसिफ की रविवार को बरात थी। उनके घर के आसपास भी काफी पानी भर गया था। शादी के कारण तमाम स्वजन भी उनके यहां आने थे, लेकिन जलभराव के कारण कम लोग ही वहां पहुंचे। रविवार को उनकी बरात निकलने में काफी दिक्कत हुई। पुल से कार बड़ी मुश्किल से निकल पाई। उनके रिश्तेदारों ने हाथों में सामान लेकर पुल पार किया।

समाजसेवियों ने की मदद, बांटी राहत : समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी के साथ टीम ने बाकरगंज में जाकर लोगों से मुलाकात की। उनकी मदद के लिए जरूरत का सामान भी बांटा। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी भी अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए। वहां घरों के आगे कीचड़, कीड़े-मकौड़े मिले। उन्होंने नदी किनारे पत्थरों का पुश्ता बनवाने की मांग प्रशासन से की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.