विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दंपती के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पी लिया जहरीला पदार्थ, मायकेवालों ने ससुराल के सात लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

Published: Sun, 08 Mar 2026 06:34 PM (IST)

बरेली के फरीदपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। विवाद अधिक बढ़ जाने पर महिला ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।

वहीं, सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने उसके पति, सास, ननद साहित सात लोगों के विरुद्ध उसको जहर देकर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया उगनपुर निवासी भूपेंद्र का शनिवार को अपनी पत्नी अर्चना कुमारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद अधिक हो जाने के कारण अर्चना कुमारी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

तत्काल परिजन उसे इलाज के लिए फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अर्चना कुमारी के मायके वाले पहुंच गए और पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री अर्चना कुमारी को उसके पति भूपेंद्र के द्वारा जहर पिलाकर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए पति भूपेंद्र, सास रामकली, रिंकू,चार नंनदो सहित सात लोगों के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना भुता के ग्राम भवनपुर न्यायतुल्ला निवासी वीरेंद्र पाल ने 4 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। उसके 6 माह का एक पुत्र भी है। पिता का आरोप है कि उसके पति व ससुराल वाले अक्सर लड़ाई झगड़ा कर परेशान करते हैं। महिला ने अपने बयान भी दर्ज कराए हैं।