यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर में घुस कर दबंग ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा और दांत से काटा
बरेली के नवाबगंज में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। महिला घर में अकेली सो रही ...और पढ़ें

HighLights
- महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ |
- विरोध करने पर महिला से मारपीट |
- आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार |
संवाद सहयोगी, बरेली। एक महिला को घर में अकेले सोता देख एक दबंग उसके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ कर कपडे फाड़ दिए। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उससे मारपीट कर उसके सीने में दांत से काट लिया। चीख पुकार की आवाज पर महिला के सास ससुर आए तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की प्राथमिकी महिला की ओर से दबंग के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
कस्बे में रहने वाली एक महिला के पति मंगलवार को किच्छा गया हुआ था। रात में उसके बच्चे पड़ोस में ही स्थित दूसरे मकान में उसके सास ससुर के पास सो रहे थे। वह अपने घर में अकेली सो रही थी। उसे घर में अकेला देख मोहल्ले का ही जगवीर उसके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर पीटा
जिसका उसने विरोध किया तो उसने उससे मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले। इतना ही नहीं उसने उसके सीने में दांत से काट लिया। महिला के शोर मचाने पर उसके सास ससुर उधर आए तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की प्राथमिकी महिला की ओर थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
