विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, FIR दर्ज

Published: Fri, 13 Mar 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग।

  2. मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, निकाला।

  3. पति सहित आठ लोगों पर नवाबगंज में FIR।

संवाद सूत्र, नवाबगंज। दहेज में पांच लाख रुपय की नगदी और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की प्राथमिकी विवाहिता की ओर से पति, सास, ससुर व ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के रतनानंदपुर गांव की रहने वाली शमा का विवाह वर्ष 2019 में बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौगवां गुरुगोंच गांव निवासी शाहिद के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार रुपये खर्च कर उसे दान-दहेज देकर विदा किया था।

आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसका पति शाहिद, ससुर शब्बीर शाह, सास शहनाज, देवर उवैस, ननद शिमा, रिंकी, निशा और ननदोई आसिफ उससे पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सभी लोग उसके साथ मारपीट कर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।

इस दौरान उसने दो बेटियों को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और भी अधिक खराब हो गया। गुरुवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घटना की प्राथमिकी विवाहिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।

 

यह भी पढ़ें- बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे की डिजाइन पर उठे सवाल, आबादी में डिवाइडर और रम्बल स्ट्रिप की बताई गई कमी