Top Bareilly News of the Day, 05 August 2019, छात्राओं का नशा, बैठक में सपाई भिड़े, तीन तलाक की धमकी, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
Top Bareilly News of the day 5 August 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल की कई खबरों ने सोमवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें छात्राओं का नशा, बैठक में सपाई भिड़े, तीन तलाक की धमकी, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें।
जहां छात्रों के साथ धुएं का गुब्बार उड़ाने पहुंचती है छात्राएं
नशे का कारोबार इस कदर फैल चुका कि इन हुक्का बार की आड़ में गांजा, सुल्फा भी पिलाया जा रहा। लड़कियां स्कूल से छुट्टी के बाद कोचिंग के बाहने साथी छात्रों के साथ हुक्का बार आती हैं। प्रेमनगर, सिविल लाइंस, बारादरी व इज्जतनगर इलाके में रेस्टोरेंट में अंदर की ओर एक-एक कमरा बनाया गया है। जो नियमित ग्राहक हैं, वे सीधे उसी कमरे में जाते हैं, हुक्का से धुआं उड़ाते हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-that-place-where-girls-come-with-boy-students-to-flying-smoke-bubbles-bareilly-news-19462749.html
सपा की बैठक ने नेताओं का फूटा गुबार
लोकसभा चुनाव में हार के बाद के सपा कार्यालय पर बैठक हुई। टीस भरे बैठे सपा के बड़े नेता जब एक दूसरे के सामने आए तो गुबार आखिर फूट ही गया। मीरगंज विधानसभा के अध्यक्ष सुरेश गंगवार और बरेली से भगवत सरन गंगवार आमने-सामने आ गए और शिकवे शिकायत का दौरा शुरू हो गया। हालांकि तय हुआ कि 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। बदहाल कानून व्यवस्था का आरोप लगा भाजपा सरकार को घेरेंगे।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-sapai-clashed-in-the-meeting-and-said-that-shove-it-out-bareilly-news-19462638.html
तीन तालक की धमकी देकर घर से निकाला
शादी के बाद पति अक्सर दिल्ली में रहता था। जिसका फायदा उठाकर जेठ ने कई बार छेड़खानी करते हुए अश्लीलता करता। इसके बाद कम दहेज का ताना देकर पति समेत ससुरालियों ने शादी के बाद से ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसका विरोध करने पर पति व ससुरालियों ने तीन तलाक की धमकी देकर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पति व जेठ समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-donot-come-empty-handed-form-maternal-home-then-i-will-give-you-tripple-talaq-and-now-donot-step-in-the-house-anymore-bareilly-news-19462797.html
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जमीन पर फिर फंसा पेच
कई साल पहले से स्वीकृत एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने की योजना के लिए अभी तक भूमि ही उपलब्ध नहीं हो पाई है। बीते दिनों बीसलपुर रोड और पीलीभीत बाईपास रोड पर एसटीपी निर्माण के लिए भूमि जल निगम को उपलब्ध करा दी थी। जल निगम के इंजीनियर भूमि को देखने पहुंचे तो उसमें पेच फंसा पाया।अब जल निगम के अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए उपाय बताए।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-sewage-treatment-plant-lands-again-screwed-on-ground-bareilly-news-19462850.html
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप