Move to Jagran APP

Top Bareilly News of the Day, 24 August 2019, आग की लपटें, पूर्व सिंचाई मंत्री, मॉब लिंचिंग, स्मार्ट सिटी, जन्माष्टमी

Top Bareilly News of the day 24 August 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली कीा टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 11:03 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 24 August 2019, आग की लपटें, पूर्व सिंचाई मंत्री, मॉब लिंचिंग, स्मार्ट सिटी, जन्माष्टमी
Top Bareilly News of the Day, 24 August 2019, आग की लपटें, पूर्व सिंचाई मंत्री, मॉब लिंचिंग, स्मार्ट सिटी, जन्माष्टमी

बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल की कई खबरों ने शनिवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें आग की लपटें, पूर्व सिंचाई मंत्री, तीन तलाक, स्मार्ट सिटी, जन्माष्टमी आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

आग की लपटों में घ‍िरी प्रेमिका को बचाने में प्रेमी झुलसा, दोनों की मौत
नबावगंज के सतुईया खुर्द गांव निवासी रामचंद की पत्नी राजेश्वरी (35) का तीन साल से पड़ोस में रहने वाले अनिल(22) से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अन‍िल के मिलने न आने से नाराज होकर राजेश्वरी ने खुद को घर में बंद कर आग लगा ली। सूचना मिलने पर अनिल ने छत के रास्ते घर में घुसा और राजेश्वरी को बचाने की कोशिश में झुलस गया। हादसे के बाद दोनों की मौत हो गई।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-girlfriend-committed-suicide-by-setting-fire-scorched-to-save-her-lover-die-bareilly-news-19514768.html

पूर्व सिंचाई मंत्री ने कहा- भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर छोड़ दूंगा विधायकी
सिंचाई मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले धर्मपाल सिंह भ्रष्टाचार के आरोप उछलने से व्यथित हैैं। उन्होंने कहा कि आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री से जांच का अनुरोध करेंगे। अगर आरोप साबित हुए तो विधायकी से इस्तीफा देने में देर नहीं करेंगे। मेरा सार्वजनिक जीवन बेदाग है। सरकार मेरे 2.4 साल के कार्यकाल की जांच करा ले, दोषी पाएं तो मुझे जेल भेज दे।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-if-proved-to-be-charges-of-corruption-i-will-leave-the-seat-of-mla-bareilly-news-19514592.html

मॉब लिंचिंग : बच्चा चोर गिरोह की अफवाह पर दो महिलाओं को पीटा
शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में ग्राम टडई निवासी विक्षिप्त महिला को ढका लालपुर के पास घूमता देख ग्रामीणों ने उसे बच्चे पकड़ने वाला गिरोह का सदस्य बताते हुए अफवाह फैला दी। भीड़ ने महिला को घेरकर मारना जमकर पीट दिया। दूसरी जगह ग्राम पंचायत चौरा बगर खेत में पति से विवाद होने के बाद अपने मायके जा रही महिला को बच्चा चोर बाबा समझकर भीड़ ने पकड़कर पीट दिया
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-two-women-were-beaten-up-on-rumors-of-child-theif-gang-in-two-seprate-incidents-shahjahanpur-news-19514756.html

15 दिन में शुरू हो जाएंगे 8 करोड़ के निर्माण कार्य
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के पार्कों में 2.70 करोड़ रुपये से ओपन जिम, करीब चार करोड़ रुपये की लागत से डेलापीर चौराहा का सुंदरीकरण और 1.90 करोड़ रुपये की लागत से ब्रांडिंग एडवरटाइजिंग व पीआर एक्टिविटी का काम होगा। वही, बोर्ड की बैठक नहीं होने पाने के कारण एक बार फिर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लटक गए हैैं। प्रस्तावों पर चर्चा को बैठक का समय बढ़ा दिया गया है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-works-worth-rupees-eight-crores-wil-be-started-in-15-days-development-will-gain-momentum-bareilly-news-19514627.html

कान्हा बने अहद दे रहे सौहार्द का संदेश
अपने बच्चों को कान्हा और राधा स्वरूप बनाने की खुशी लोग सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं। कई मुस्लिम समाज के लोग ने अपने बच्चों कृष्ण स्वरूप के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लाल फाटक निवासी नदीम अहमद के बेटे मुहम्मद अहद स्कूल में कान्हा बने सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। वहीं, आजमनगर निवासी नूरी सलाम की बेटी दानिया राधा बनकर उत्साहि‍त है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-to-kanha-form-ahad-is-giving-a-message-of-harmony-and-daniya-is-excited-to-become-radha-bareilly-news-19514604.html


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.