Move to Jagran APP

Top Bareilly News of the Day, 23rd July 2019, चंद्रयान-2 में तीन देशों की मॉनिटरिंग, साक्षी अजितेश प्रकरण, मजदूर की खता, राज्यपाल आनंदी बेन, सर्किल रेट

Top Bareilly News of the day 23rd July 2019. शाम छह बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 11:32 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 23rd July 2019, चंद्रयान-2 में तीन देशों की मॉनिटरिंग, साक्षी अजितेश प्रकरण, मजदूर की खता, राज्यपाल आनंदी बेन, सर्किल रेट
Top Bareilly News of the Day, 23rd July 2019, चंद्रयान-2 में तीन देशों की मॉनिटरिंग, साक्षी अजितेश प्रकरण, मजदूर की खता, राज्यपाल आनंदी बेन, सर्किल रेट

बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल से जुड़ी कई खबरों ने मंगलवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें चंद्रयान-2 में तीन देशों की मॉनिटरिंग, साक्षी अजितेश प्रकरण, मजदूर की खता, राज्यपाल आनंदी बेन, सर्किल रेट आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें। 

loksabha election banner

चंद्रयान 2 की माॅनिटरिंग कर रहे तीन देशों के खलोगशास्त्री 

चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण करने के बाद भारत अंतरिक्ष में चौथी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है। बदायूं के निवासी सतपात अरोरा चंद्रयान 2 के प्रक्षेपण टीम का प्रमुख हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि छह और सात सितंबर को चंद्रमा की आर्बिट में पहुंचने की प्रक्रिया के अंतर्गत चंद्रयान-2 की हर गतिविधि पर निगाह रखने की जिम्मेदारी वैसे तो इसरो पर ही है लेकिन इसरो की देखरेख में अमेरिका, रूस और चीन में बने भारतीय स्पेस सेंटर भी इस पर नजर रखेंगे।

साक्षी-अजितेश के पोस्ट ने नोएडा में करा दिया बवाल 

बरेली विधायक की बेटी के अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम विवाह करने के मामले से जुड़ा आपत्तिजनक पोस्ट नोएडा के जेवर क्षेत्र में चैरोली गांव निवासी युवक बॉबी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पोस्ट को लेकर दो वर्ग आमने सामने आ गए। कुछ लोगों ने समाज के दूसरे वर्ग के घरों पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। बॉबी गांव छोड़कर फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके पिता सहित छह लोगों को हिरासत में ले लिया। 

मजदूर की यही खता, खाते में दर्ज है उसका नाम और पता 

किला के चौधरी मुहल्ला निवासी अरविंद कुमार एक निजी फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके घर आयकर विभाग से नोटिस आया आया। वह आयकर विभाग पहुंचे तो पता चला कि नैनीताल बैंक में उनके नाम से खाता खोला गया है और दो साल में 14 लाख रुपये का लेनदेन किया गया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। मजूदर के नाम पर फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। 

यूपी की नव-नियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन बरेली में बांटेंगी डिग्रियां 

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह दो सितंबर को होगा। राज्यपाल (कुलाधिपति) की मंजूरी के बाद विवि प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पहले मौजूदा राज्यपाल रामनाईक दो सितंबर को कार्यक्रम आयोजित कराने की स्वीकृति दे चुके हैं। लेकिन अब अानंदी बेन को यूपी का नया राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। समारोह के नए राज्यपाल के आने को लेकर पेंच फंस गया है। अगर सब कुछ ठीक हो जाता है तो उत्तर प्रदेश की नव-नियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन छात्रों को डिग्रियां बांटने बरेली आएंगी। 

डीडीपुरम के नहीं बढ़े दाम, सिविल लाइंस होगा महंगा 

प्रशासन ने बरेली में नए सर्किल रेट का खाका तैयार कर लिया है। डीडीपुरम जैसे महंगे इलाके के रेट स्थित रखे गए हैं। वहीं, सिविल लाइंस और उसके आसपास के पॉश व व्यावसायिक इलाके में जमीनों के रेट बढ़ना लगभग तय हैं। सबसे ज्यादा उछाल अयूब खां चौराहा से नावेल्टी मार्ग पर होनी है। प्रशासन ने प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां मांगी हैं। अंतिम दर सूची एक अगस्त से लागू कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.