Move to Jagran APP

Top Bareilly News of the Day, 11 September 2019, स्वामी च‍िन्मयानंद, लूट के विरोध पर गोली मारी, कानपुर के डॉक्टर की मौत, जागरण सरोकार रैली

Top Bareilly News of the day 11 September 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 04:58 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 08:13 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 11 September 2019, स्वामी च‍िन्मयानंद, लूट के विरोध पर गोली मारी, कानपुर के डॉक्टर की मौत, जागरण सरोकार रैली
Top Bareilly News of the Day, 11 September 2019, स्वामी च‍िन्मयानंद, लूट के विरोध पर गोली मारी, कानपुर के डॉक्टर की मौत, जागरण सरोकार रैली

जेएनएन, बरेली : बरेली मंडल की कई खबरों ने बुधवार को सुर्खियां बटोरीं। इनमें स्वामी च‍िन्मयानंद, लूट के विरोध पर गोली मारी, कानपुर के डॉक्टर की मौत, जागरण सरोकार रैली आदि खबरें सर्वाध‍िक चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण : पीड़ित लॉ छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली लॉ की छात्रा का बुधवार को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। वहीं, इस मामले में स्वामी चिन्मयानंद के वीड‍ियो भी वायरल हाेने लगे है। हालांक‍ि इन वीड‍ियो को स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता फर्जी करार दे चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर एसआइटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/shahjahanpur-swami-chinmayanand-case-victim-law-girl-student-sent-to-the-district-hospital-for-medical-19567164.html

लूट के विरोध पर अधेड़ की गोली मारकर हत्या
बदायूं में उझानी के गांव रौली-जमरौली निवासी आनंदपाल (60) ने पिछले दिनों रायबरेली में किसी भवन के पेंटिंग के काम का ठेका लिया था। मंगलवार को उझानी बाईपास से अपने बेटे सोनू और भतीजे कृपाल के साथ बाइक घर आ रहे थे। रास्ते में छह नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घरे लिया। बदमाशों ने बैग लूटने के साथ ही आनंदपाल को गोली मार दी।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-in-badaun-a-man-shot-in-protest-against-loot-badaun-news-19566961.html

कानपुर के डॉक्टर की बरेली सड़क हादसे में मौत
बरेली के फरीदपुर में भूरे का गोटिया के सामने बाईपास के पास सुबह करीब 6:20 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार क्व‍िड कार घुस गई। हादसे में कार के परचख्खे उड़ गए। हादसे में कानपुर नगर के शिवराजपुर क्षेत्र निवासी डॉक्टर सत्यदेव कुशवाह की मौके पर मौत हो गई। जब‍क‍ि‍ कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-kanpur-doctor-dies-in-road-accident-in-bareily-five-injured-bareilly-news-19566975.html

जागरण सरोकार के संकल्प से सराबोर हुआ शहर
सामाजिक चेतना का प्रवाह और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराने वाले दैनिक जागरण के सात सरोकारों से पूरा शहर सराबोर हो गया। बुधवार सुबह दस बजे पुलिस लाइंस में हजारों शहरवासी एकत्र हुए। मुख्य अत‍िथ‍ि एडीजी अविनाश चंद्र ने सभी को जागरण के सात सरोकार के सात संकल्प द‍िलाया। इसके बाद झंडी दिखाकर रैली को रवाना क‍िया।
इस खबर पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-the-city-was-overwhelmed-by-the-resolve-of-jagran-concern-to-see-the-gimples-in-photos-bareilly-news-19567110.html


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.