Move to Jagran APP

Bareilly Tiranga Yatra 2022: बरेली बजरंग दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, दोहराया अखंड भारत बनाने का संकल्प

Tiranga Yatra in Bareilly 2022 बरेली बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर अखंड भारत बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय लल्ला मार्केट से शुरू हुई।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:58 PM (IST)
Bareilly Tiranga Yatra 2022: बरेली बजरंग दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, दोहराया अखंड भारत बनाने का संकल्प
Bareilly Tiranga Yatra 2022: बरेली बजरंग दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, दोहराया अखंड भारत बनाने का संकल्प

बरेली, जागरण संवाददाता। Tiranga Yatra in Bareilly 2022 : बरेली में रविवार को भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प दोहराते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह 14 अगस्त यानी आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में तिरंगा यात्रा निकाल रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने संकल्प दोहराया ।

loksabha election banner

तिरंगा यात्रा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय लल्ला मार्केट से शुरू हुई। जो कोहरापीर - घंटाघर बाजार- जिला अस्पताल मार्ग - कोतवाली सिविल लाइंस - पटेल चौक - कालीबाड़ी - शामत गंज - स्टेडियम रोड होते हुए डीडी पुरम शहीद चौक पर समाप्त हुई ।तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में आगरा से आये विशेष अतिथि बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय जी ,आशु अग्रवाल ,दिव्य चतुर्वेदी ,नीरज चौरसिया , नीरू भारद्वाज, राजकुमार राजपूत, मणिकांत शर्मा , भरत कावलानी , करण दीवान , दीपक यादव , विकास सोमवंशी, महिपाल, जितेंद्र कुमार सोनू, विजय चौहान , आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.