Move to Jagran APP

Bareilly Smart City News : बरेली के कुतुबखाना मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण लटका, जानिये व्यापारी ब्रिज के खिलाफ क्यों हैं

Bareilly Smart City News कुतुबखाना मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण फिलहाल लटक गया है। छह महीने बीतने के बाद भी पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। व्यापारियों ने इस पुल के निर्माण के लिए शुरू से ही खिलाफत की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 09:02 AM (IST)
Bareilly Smart City News : बरेली के कुतुबखाना मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण लटका, जानिये व्यापारी ब्रिज के खिलाफ क्यों हैं
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 136 करोड़ रुपये पुल के निर्माण के लिए किए गए हैं स्वीकृत।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Smart City News : कुतुबखाना मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण फिलहाल लटक गया है। छह महीने बीतने के बाद भी पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। व्यापारियों ने इस पुल के निर्माण के लिए शुरू से ही खिलाफत की है। पुल निर्माण के लिए अब अधिकारी व्यापारियों से बात करेंगे।

loksabha election banner

शहर का मुख्य मार्ग बेहत संकरा होने के कारण वहां हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके निर्माण को करीब 136 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। यह पुल कोहाड़ापीर पर नैनीताल रोड से उठकर कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने उतरेगा। करीब 1577 मीटर लंबे इस पुल का डिजाइन सेतु निगम ने तैयार कर लिया है।

इसका पूरा प्रस्ताव मुख्यालय से भी चेक करवा लिया गया है। पुल निर्माण का घोषणा के बाद से ही इसे लेकर तमाम सियासी दांव पेच चले हैं। स्थानीय व्यापारियों ने पुल निर्माण का विरोध कर दिया। कुछ जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों का समर्थन किया। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन करीब छह माह बीतने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

व्यापारियों का विरोध शासन तक पहुंच गया है। इसलिए फिलहाल मामला लटक गया है। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अभिषेक आनंद का कहना है कि कोविड को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं कराई जा सकी है। चूंकि व्यापारी पुल निर्माण का विरोध कर रहे हैं, इसलिए पहले व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। उसके बाद पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.