विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly: इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में बवाल, सैकड़ों लोगों ने शीशगढ़ थाना घेरा

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 19 Aug 2023 02:20 AM (GMT+05:30)

Bareilly पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर बहस शुरू हुई थी। इस पर ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में बवाल (प्रतीकात्मक फोटो)
इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में बवाल (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. रात साढ़े आठ बजे शुरू हुआ बवाल, 12 बजे के बाद हटी भीड़
  2. माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी: एसएसपी

संवाद सूत्र, शीशगढ़: इंटरनेट मीडिया पर दो पक्षों में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुक्रवार रात को बवाल हो गया। भीड़ ने शीशगढ़ थाने का घेराव किया तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया मगर, प्रकरण शांत नहीं कर सकी। वहां से निकली भीड़ ने हिंदू किशोर का घर घेरकर पथराव कर दिया।

प्रदर्शनकारी अड़े थे कि कमेंट करने के आरोपित किशोर को सभी के सामने घर से निकालकर सजा दी जाए। वहीं, किशोर के पिता का कहना था कि एक मुस्लिम युवक ने इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। उसकी प्रतिक्रिया में उनके बेटे ने टिप्पणी कर दिया। यदि उसने गलती की तो पुलिस कार्रवाई करे। इस तरह भीड़ एकत्र कर डराया जा रहा।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर बहस शुरू हुई थी। इस पर दोनों पक्षों से टिप्पणी की जाने लगी। शाम को मुस्लिम पक्ष के लोग थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि हिंदू किशोर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है, इसलिए कार्रवाई की जाए।

इस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधा घंटा थाने का घेराव करने के बाद भीड़ वहां से निकली मगर, शांत नहीं हुई। बड़ी संख्या में भीड़ ने हिंदू किशोर का घर घेर लिया। नारेबाजी करते हुए उसे घर के बाहर लाने की मांग की जाने लगी। शीशगढ़ इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे मगर, उनके पास चार-छह सिपाही ही थे।

बिना तैयारी पहुंचे इंस्पेक्टर बवाल रोकने में असफल हुए तब सीओ डा. तेजवीर सिंह को बुलाया गया। वह शाही, शेरगढ़, देवरनिया की फोर्स लेकर पहुंचे। आरएएफ व पीएसी भी बुला ली गई। तीन घंटे बाद रात 12 बजे तक अधिकारी स्थिति नियंत्रित करने के लिए जूझ रहे थे।

भीड़ किशोर के घर से कुछ दूर जमीन पर बैठ गई। मांग की कि जब तक उसे घर से बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। एक घंटे के भीतर युवक के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी हटे। देररात पुलिस को किशोर व उसके पिता को अपने साथ ले गई।

घटनास्थल पर पहुंचे कमिश्नर, आइजी समेत सभी अफसर

बवाल की गंभीरता को देख देर रात को ही कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आइजी रेंज डा. राकेश सिंह, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान फोर्स संग पहुंच गए। कमिश्नर व आइजी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। आइजी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का कहना है कि,

इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ है। शीशगढ़ में पीएसी और थानों की फोर्स स्थिति को नियंत्रित कर रही। पूरे घटनाक्रम की वीडियाग्राफी कराई गई है। माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।