बरेली में महिला से कुंडल छीनने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बारादरी पुलिस ने मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
HighLights
बारादरी पुलिस ने तीन कुंडल लुटेरों को गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ।
पुलिस ने लूटे गए कुंडल और अवैध हथियार बरामद किए।
जागरण संवाददाता, बरेली। बारादरी क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने वाले तीन बदमाशों को बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने आरोपितों के पास से दो कुंडल, दो अवैध तमंचे, कारतूस के साथ ही एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
13 सितंबर को संजयनगर निवासी पूनम नौ सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ माडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही थीं। माडल टाउन गेट के पास पहुंचने पर पीछे से आए एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए और फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पल्सर बाइक से तीन संदेश युवक आते दिखाई दिए पुलिस ने रोकने का प्रयास किया मगर वह भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो आरोपितों ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई तो एक बदमाश के पैर में लगी बाकी दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में घायल आरोपित ने अपना नाम फतेहगंज पूर्वी के नई बस्ती मोहल्ला निवासी अजय मिश्रा बताया। जबकि बाकी दोनों ने फतेहगंज निवासी ही पिंटू मिश्रा और तरुण बताया। तीनों ने छिनैती की घटना को स्वीकार किया है।
