यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bareilly News: बरेली के हनुमान मंदिर में चोरी करतेे पकड़ा गया मुस्लिम, खुद को बताया हिंदू, जानिए आगे क्या हुआ
Bareilly News बरेली के हनुमान मंदिर मेंं मंगलवार को चोरी करते मुस्लिम पकड़ा गया तो बचने के लिए खुद हिंदू ...और पढ़ें

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly News: बरेली के प्रेमनगर के बड़ाबाग हनुमान मंदिर में मंगलवार को चोरी करते हुए एक मुस्लिम पकड़ा गया तो बचने के लिए उसने खुद को हिंदू बताया। चौतरफा घिरा तो उसका भेद खुल गया। खुद को रोहित बताने वाला जुबैर निकला। आरोपित मूलरूप से सिरौली के काजी टोला मोहल्ले का रहने वाला है।
वर्तमान में वह किला के कटघर में रहता हैं। आरोपित के विरुद्ध प्रेमनगर पुलिस ने चोरी, धमकी देने व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेमनगर के बड़ाबाग हनुमान हनुमान मंदिर के पुजारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में दानपात्र के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा।
अनहोनी की आशंका हुई तो उसके पास जाकर तलाशी ली गई। उसके जेब से 1692 रुपये बरामद किये गए। इसी दौरान मंदिर पर आए श्रद्धालु एकत्र हो गए। पूछताछ में आराेपित ने दानपात्र से रुपये चोरी करने की बात स्वीकारी। आरोपित ने भागने की कोशिश की लेकिन, भक्तों ने उसे पकड़ लिया।
खुद को हिंदू रोहित बताने लगा। उसकी पहचान जब मुस्लिम जुबैर के रूप में हुई तो धर्म विरोधी नारे लगाने लगा। मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। श्रद्धालुओं ने आरोपित की पिटाई की। प्रेमनगर पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपित को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। पुजारी के शिकायती पत्र पर प्रेमनगर पुलिस ने प्राथमिकी लिख ली।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ वीडियो
पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में आरोपित खुद को पहले हिंदू बता रहा है। बाद में उसकी पहचान मुस्लिम जुबैर के रूप में होती हैं। चोरी के सवाल पर कहता है कि रुपये नहीं थे। जरूरत थी, इसलिए चोरी कर लिये।
इधर, पुजारी ने आरोप लगाया कि वह किसी दूसरे ही इरादे से था। आरोप लगाया कि मंदिर के नक्शे की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से वह दाखिल हुआ था। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक, आरोपित के पिता नहीं हैं। वह दो भाई हैं। दोनों मजदूरी करते हैं।
