विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करोड़ों का बजट ठिकाने लगा, पर सड़क से नहीं हटे 'कातिल पेड़'! बरेली-रामपुर रोड की ये तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

Published: Tue, 24 Feb 2026 02:45 PM (GMT+05:30)

बरेली-रामपुर रोड पर सड़क चौड़ीकरण के बावजूद 'मौत के पेड़' दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। हाल ही में एक ...और पढ़ें

किला क्षेत्र स्थित स्वाले नगर में सड़क किनारे लगे पेड़ पर लगाए गए लाल रंग के स्टीकर और घटनास्‍थल पर खड़ी क्षत‍िग्रस्‍त कार जागरण

किला क्षेत्र स्थित स्वाले नगर में सड़क किनारे लगे पेड़ पर लगाए गए लाल रंग के स्टीकर और घटनास्‍थल पर खड़ी क्षत‍िग्रस्‍त कार जागरण

HighLights

  1. बीडीए ने वर्ष 2017 में किला से झुमका तिराहा तक कराया था चौड़ीकरण

  2. तीन की गई जान तब आई सुध, पीडब्ल्यूडी ने पेड़ों पर लगवाया रेडियम

जागरण संवाददाता, बरेली। सड़क का चौड़ीकरण कराने के नाम पर करोड़ों का बजट खपाया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभागों से समन्वय की कमी के चलते बिना पेड़ कटवाए ही निर्माण करा दिया जा रहा है। दो दिन पहले शहर में दिल्ली रोड पर सड़क पर खड़े पेड़ से कार टकराने से गर्भवती समेत तीन लोगों की जान चली गई।

73317770

इस रोड पर यह इकलौता पेड़ सड़क पर नहीं खड़ा है। सीबीगंज से झुमका तिराहा तक जगह-जगह सड़क पर ‘मौत के पेड़’ दिखाई पड़ रहे हैं। सोमवार को जागरण टीम ने इस रोड की पड़ताल की तो कुछ इसी तरह की तस्वीर दिखाई पड़ी। किला पुल से स्वाले नगर तक सड़क की पटरियों पर जगह-जगह पेड़ खड़े हैं।

73316998

स्वाले नगर में कर्बला के सामने, सीबीगंज वन क्षेत्र के निकट और उससे आगे सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह सड़क के किनारे और पटरियों पर पुराने पेड़ खड़े हैं। किसी सड़क का चौड़ीकरण कराने से पहले बाकायदा सर्वे कराकर एस्टीमेट तैयार कराया जाता है।

73316190

जद में आ रहे पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग से एनओसी ली जाती है, लेकिन इस रोड पर खड़े पेड़ों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि अवरोधक पेड़ों को कटवाने का प्रयास ही नहीं किया गया। किला पुल से सीबीगंज तिराहा तक सड़क का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण खंड ने कराया था, जबकि सीबीगंज तिराहा से आगे झुमका तिराहा तक चौड़ीकरण बरेली विकास प्राधिकरण ने कराया था।

73318581

चौड़ीकरण हुए कई वर्ष गुजर चुके हैं, बीडीए ने इसे हैंडओवर भी कर दिया, लेकिन अवरोध बने पेड़ों को कटवाने की किसी ने भी जरूरत नहीं समझी। दुर्घटना हो जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को सड़क किनारे और पटरियों पर स्थित पेड़ों पर रेडियम जरूर लगवा दिया है।

73317772

 

सड़क का चौड़ीकरण हमारे यहां आने से पहले कराया गया था। दो साल पहले सड़क को हैंडओवर भी किया जा चुका है। उस समय की क्या परिस्थिति रही, पेड़ क्यों नहीं कटवाए गए। पुरानी फाइलें निकलवाकर दिखवाएंगे।

- दीपक कुमार, संयुक्त सचिव बीडीए

 

73318761

 

सड़क चौड़ीकरण के समय ही अवरोधक पेड़ों को कटवाने का प्रविधान किया जाता है। किला से सीबीगंज तिराहा तक लोनिवि भवन निर्माण खंड ने चौड़ीकरण कराया था। फिलहाल, पेड़ों पर रेडियम लगवा दिए गए हैं।

- भगत सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि

 

73332191

 

हाईवे और सड़क चौड़ीकरण कराते समय संबंधित कार्यदायी एजेंसी की ओर से पेड़ कटवाने की एनओसी मांगी जाती है। किला-सीबीगंज रोड पर बिना एनओसी के सड़क चौड़ीकरण क्यों कराई गई, यह तो संबंधित विभाग के अधिकारी ही बता सकेंगे।

- दीक्षा भंडारी, प्रभागीय वनाधिकारी


यह भी पढ़ें- बरेली-मैलानी के बीच अब खत्म होगा ट्रेन बदलने का झंझट! रेलवे चलाने जा रहा है सीधी MEMU ट्रेनें, जानें पूरा प्लान