Move to Jagran APP

Bareilly News : बरेली में ड्यूटी से गायब सफाई कर्मी के घर पहुंचा लिपिक, पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Molestation in Bareilly बरेली में तबियत खराब होने पर ड्यूटी नहीं गए सफाईकर्मी को खोजते हुए नगर पालिका का लिपिक उसके घर पहुंच गया। जिसके बाद सफाई कर्मी की पत्नी ने लिपिक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

By Jagran NewsEdited By: Ravi MishraPublished: Wed, 05 Oct 2022 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 12:21 PM (IST)
Bareilly News : बरेली में ड्यूटी से गायब सफाई कर्मी के घर पहुंचा लिपिक, पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Bareilly News : बरेली में ड्यूटी से गायब सफाई कर्मी के घर पहुंचा लिपिक, पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बरेली, जागरण संवाददाता। Molestation in Bareilly : बरेली में तबियत खराब होने पर ड्यूटी नहीं गए सफाईकर्मी को खोजते हुए नगर पालिका का लिपिक उसके घर पहुंच गया। जिसके बाद सफाई कर्मी की पत्नी ने लिपिक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।

loksabha election banner

वहीं, लिपिक ने भी सफाईकर्मी के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए कहा है।मामले में कुछ लोग समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। मामला फरीदपुर का है, जहां रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पति पालिका परिषद में सफाईकर्मी है।

उनकी ड्यूटी एडीएम प्रशासन के बंगले पर लग रही है। काफी समय से तबियत खराब होने पर काम पर नहीं गए। इस पर पालिका के लिपिक उनके घर पहुंच गया। लिपिक को बताया कि पति की तबियत नहीं खराब है और वह सो रहे हैं। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

शोर पर पति जागे और गांव वाले भी आ गए। विरोध पर धमकी देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने फोन कर लिपिक को बुलाया तो वह भी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि सफाईकर्मी घर पर थे। ड्यूटी पर चलने के लिए कहा तो अभद्रता शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

दोनों पक्षों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच नगर पालिका से जुड़े कई कर्मचारी और अधिकारी समझौता कराने में लगे रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.