Bareilly Nagar Nigam : मालामाल होगा बरेली नगर निगम, 1.30 करोड़ मिलेगा प्रीमियम
Bareilly Nagar Nigam News बरेली नगर निगम ने आमदनी बढ़ाने के लिए शहर के कई स्थानों पर खाली पड़ी दुकानों की बुधवार को नीलामी की। इससे नगर निगम को करीब सवा करोड़ रुपये का प्रीमियम मिलेगा। बची हुई दुकानों की भी जल्द नीलामी कराई जाएगी।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam News : बरेली नगर निगम ने आमदनी बढ़ाने के लिए शहर के कई स्थानों पर खाली पड़ी दुकानों की बुधवार को नीलामी की। इससे नगर निगम को करीब सवा करोड़ रुपये का प्रीमियम मिलेगा। बची हुई दुकानों की भी जल्द नीलामी कराई जाएगी।
एलन क्लब मार्केट की छत पर करीब बीस वर्ष पहले किया गया आवंटन निरस्त कर निगम ने दोबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू की। बुधवार को नगर निगम में लोगों ने इन छतों को लेने के लिए बोली लगाई। सात दुकानों पर सबसे अधिक बोली को स्वीकार कर लिया गया। आवंटियों को वहां दो महीने में दुकान बनाकर फिर निगम का किराया देना होगा।
पांच साल में किराया 12.5 फीसद बढ़ाया जाएगा। यह आवंटन 15 साल के लिए ही होगा। इसके अलावा श्यामगंज चौराहे के पास स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की चार दुकानें, किला स्थित तिलक इंटर कॉलेज की आठ दुकानें और प्रेमनगर पुलिस थाना के सामने स्थित 16 दुकानों की भी नीलामी की गई। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी दुकानें 15 साल के लिए आवंटित की गई है।
इन दुकानों से निगम को 1.30 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिलेगा। यह दुकानें पिछले कई साल से खाली पड़ी थी, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था।