विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली नगर निगम का बड़ा धमाका: 71 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली, पिछले साल का आंकड़ा छूटा पीछे!

Published: Sun, 22 Mar 2026 07:23 AM (IST)

बरेली नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली में नया रिकॉर्ड बनाया है। 20 मार्च तक 77,309 लोगों से 71.26 करोड़ ...और पढ़ें

बरेली नगर न‍िगम

बरेली नगर न‍िगम

 

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में संपत्ति कर के बकायेदारों से वसूली में नगर निगम ने नया रिकार्ड बना दिया है। 20 मार्च तक वसूली का जारी किए विवरण में 77,309 लोगों ने 71.26 करोड़ का कर जमा किया। जबकि, बीते वित्त वर्ष- 2024-25 में 52,072 लोगों ने 71.09 करोड़ रुपये जमा किए थे।

इस तरह निगम ने धनराशि के साथ भवन संख्या का अपना पुराना रिकार्ड भी तोड़ा है। नगर निगम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष के बचे हुए 10 दिन में भवनों से वसूली की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना जताई है।

बरेली नगर निगम: विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संपत्ति कर

भुगतान की श्रेणी (Category) ट्रांजेक्शन संख्या (Count) कुल धनराशि (₹ में) धनराशि (करोड़ में लगभग)
नकद (Cash) 24,829 18,92,52,359 ₹18.92 Cr
यूपीआइ (UPI) 37,362 14,12,17,259.3 ₹14.12 Cr
चेक (Cheque) 3,315 18,74,18,290.2 ₹18.74 Cr
एटीएम कार्ड (ATM Card) 5,110 2,94,29,168.75 ₹2.94 Cr
आरटीजीएस (RTGS) 34 4,62,09,156.38 ₹4.62 Cr
नेटबैंकिंग (Netbanking) 1,526 3,71,67,782.03 ₹3.71 Cr
एनईएफटी (NEFT) 43 3,63,78,468.28 ₹3.63 Cr
क्यूआर (QR Code) 2,926 1,19,61,666.4 ₹1.19 Cr
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) 1,394 91,51,578.65 ₹0.91 Cr
डेबिट कार्ड (Debit Card) 760 53,55,136.63 ₹0.53 Cr
डीडी (DD) 10 31,21,903.83 ₹0.31 Cr
कुल योग (Total) 77,309 ₹71,26,62,769.45 ₹71.26 Cr

चालू वित्त वर्ष में वसूली बढ़ाने को लेकर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार व रविवार को भी टैक्स विभाग के अधिकारियों को वसूली के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शनिवार को अवकाश के दिन भी टैक्स विभाग की ओर से कामकाज जारी रहा।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि 20 मार्च तक नगर निगम ने अब तक की वसूली का अपना नया रिकार्ड बनाया है। इसमें बीते वर्ष के सापेक्ष में धनराशि के साथ भवनों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया गया है। बताया कि बीते वर्ष-2024-25 में 52,072 लोगों ने वित्त वर्ष-2023-24 में 37,280 लोगों ने ही टैक्स जमा किया था।

चालू वित्त वर्ष में बकायेदारों की ओर से लापरवाही बरते जाने पर नोटिस के बाद सीलिंग की कार्रवाई के बाद वसूली में काफी असर दिख रहा। उल्लेखनीय है कि शहर में 2.28 लाख भवन हैं।

 

शासन व नगर आयुक्त के निर्देश पर संपत्तिकर बकायेदारों को लगातार जागरूक कर भुगतान की अपील की जा रही है, जिसका असर भी दिख रहा है। 20 मार्च तक शहर के 77,309 लोगों ने अपना संपत्तिकर जमा कर दिया है। निगम का प्रयास है कि चालू वित्त वर्ष के बचे हुए दिन में बकायेदारों से वसूली की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचे। इसके लिए लगातार जोन-वार टीमें लगाई हैं और लापरवाह बकायेदारों के संपत्तियों को सील भी किया जा रहा है।

- पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी


यह भी पढ़ें- 30 मार्च से बदल जाएगा बरेली का हवाई सफर, जानें नवी मुंबई और बेंगलुरू फ्लाइट का नया टाइम