Move to Jagran APP

Bareilly Nagar Nigam: बरेली में तेज हुई निकाय चुनाव की तैयारियां, 20 अक्टूबर तक होगा सत्यापन

Bareilly Municipal Elections News बरेली में नगर सरकार बनने के लिए होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियो को तेज कर दिया गया है।जिसके लिए 20 अक्टूबर तक वोट के सत्यापन का कार्य होगा।इसके साथ ही प्रशासन ने नगर निगम को चार जोन में बांटा है।

By Ashok Kumar AryaEdited By: Ravi MishraPublished: Mon, 26 Sep 2022 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 12:45 PM (IST)
Bareilly Nagar Nigam: बरेली में तेज हुई निकाय चुनाव की तैयारियां, 20 अक्टूबर तक होगा सत्यापन
Bareilly Nagar Nigam: बरेली में तेज हुई निकाय चुनाव की तैयारियां, 20 अक्टूबर तक होगा सत्यापन

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Municipal Elections News : नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Election) की सुगबुगाहट के बीच प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी नगर की सरकार (Governer) बनाने में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।

loksabha election banner

इसके लिए 580 बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे। अधिकारियों के अनुसार 20 अक्टूबर तक सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नगर निगम के चारों जोन के वोटर लिस्ट (Voter List) का सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए जोनवार अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। जोन एक में सिटी मजिस्ट्रेट, जोन दो एसीएम प्रथम, जोन तीन एसीएम द्धितीय, जोन चार में एएसडीएम  को लगाया गया है।

इनके कार्यों की समीक्षा एडीएम करेंगे। वहीं नगर निगम को निर्वाचन के कार्यों में समन्वय के लिए कहा गया है। इसके लिए बीएलओ, सुपरवाइजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने का काम अंतिम चरण में है। 20 अक्टूबर तक सर्वे कार्य होने के बाद पांडुलिपि तैयार होने के बाद आपत्तियां मांगी जाएगी।

10-12 बूथ पर होंगे एक सुपरवाइजर

प्रभारी निर्वाचन नगर निगम एवं अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिकारी भी समन्वय कर रहे हैं। इसके लिए सत्यापन के कार्य के लिए 585 बीएलओ, 10 से 12 बूथ पर एक सुपरवाइजर और पांच से छह सुपरवाइजर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं।

बताया कि 2017 के वोटर लिस्ट का शुद्दीकरण किया जा रहा है। इसमें नए मकान, उनमें रहने वाले लोगों की संख्या समेत कई अन्य पहलुओं का सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन में यह होगा

- एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे करने वालों का नाम

- नए मकान, उनमें रहने वाले लोगों की संख्या

-पुराने मकान की स्थिति, उनमें रह रहे लोगों की संख्या

-जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है उनके नाम काटे जाएंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.