विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bareilly: माय बार के बाहर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवारों में जंग, युवकों के साथ युवतियों ने भी खींचे बाल; VIDEO वायरल

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:36 PM (IST)

पीलीभीत बाइपास रोड पर माय बार हेडक्वार्टर के बाहर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवारों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान युवकों ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीलीभीत बाइपास रोड पर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, बरेली। पीलीभीत बाइपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर रेस्टोरेंट के सामने फारच्यूनर और स्कार्पियो कार सवार युवकों में विवाद हो गया। दोनों गुटों में मारपीट के बीच उनके साथ रहीं युवतियां भी भिड़ गईं। बाल पकड़कर खींचे गए। इंटरनेट मीडिया पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो प्रसारित हो गया। वीडियो शनिवार रात का बताया जा रही है।

बारादरी थाना पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान और विवाद की वजह ढूढ़ने में जुटी है। प्रसारित वीडियो में काफी देर तक दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।

वहीं, कुछ दूरी पर चार-पांच युवक एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। दोनों गुट कार से पहुंचे थे, लेकिन दोनों गुटों के बीच विवाद की वजह पता नहीं चल सकी है।

उल्लेखनीय है कि माय बार हेडक्वार्टर में दिसंबर-2025 की क्रिसमस नाइट पर भी विवाद हुआ था। उस दौरान टेबल बुकिंग के विवाद में युवती के सिर पर कांच की बोतल मार दी गई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में आया कि वीडियो बारादरी थाना की सेटेलाइट चौकी क्षेत्र का है। अब बारादरी पुलिस वायरल वीडियो के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बारादरी थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि, वीडियो की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल युवक और युवतियां कौन हैं और उनके बीच विवाद क्यों हुआ यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- दो पुराने विरोधियों के घर बढ़ीं नजदीकियां, श्रुति गंगवार की इस एक तस्वीर से बदले बरेली के सियासी मायने