विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में मेट्रो का रास्ता साफ: पीलीभीत बाईपास पर ऊपर दौड़ेगी ट्रेन, नीचे चलेंगी कारें; देखें पूरा रूट मैप

Published: Fri, 12 Jun 2026 06:00 AM (IST)

बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर में मेट्रो संचालन के लिए दो रूटों की आरंभिक डीपीआर तैयार की है। पहला रूट ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. बीडीए ने तैयार की डीपीआर, प्रति किमी खर्च होंगे 250 करोड़ रुपये

नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। शहर में मेट्रो दौड़ाने का रास्ता साफ हो गया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दो रूटों पर संचालन के लिए आरंभिक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई है। पहला रूट रेलवे जंक्शन से बैरियर टू तिराहा तक होगा।

इसमें सेटेलाइट स्टैंड से बैरियर टू (पीलीभीत बाईपास) तक मेट्रो को ऊपर दौड़ाया जाएगा, नीचे सड़क पर कारें व अन्य वाहन चलेंगे। दूसरे रूट चौकी चौराहा से प्रेमनगर तक अंडरग्राउंड मेट्रो संचालन की योजना है। प्राधिकरण इस माह के अंत तक डीपीआर शासन को भेज देगा।

बरेली मेट्रो: एक नज़र में

विवरण जानकारी
प्रस्तावित मार्ग (Routes) दो (2)
कुल लंबाई (Total Length) 22 किलोमीटर
डीपीआर (DPR) की लागत 1.16 करोड़ रुपये
एएआर (AAR) रिपोर्ट की लागत 25 लाख रुपये

मेट्रो ट्रेन 12 किमी के पहले रूट पर जंक्शन से चौकी चौराहा-सेटेलाइट बस स्टैंड तक पहुंचेगी। इतने हिस्से को अंडरग्राउंड करने का विचार है। इसके आगे सेटेलाइट स्टैंड से बैरियर टू तिराहा तक की सड़क का आठ लेन में विस्तार प्रस्तावित है, इसलिए इतने हिस्से के ऊपर मेट्रो दौड़ाई जाएगी।

साढ़े नौ किमी का दूसरा रूट चौकी चौराहा से शुरू होकर, पटेल चौक-कुतुबखाना चौराहा-कोहाड़ापीर, आदिनाथ तिराहा, आइवीआरआइ होते हुए बैरियर-टू तिराहा तक अंडरग्राउंड हो सकता है।

प्राधिकरण ने राइट्स संस्था के माध्यम से आरंभिक डीपीआर बनवाई, जिसमें प्रति किलोमीटर लगभग 250 करोड़ (स्टेशन के विकास समेत) खर्च आने की संभावना जताई गई है। बिना स्टेशन-जंक्शन के लाइन आदि पर डेढ़ सौ करोड़ की लागत आ सकती है।

बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. के अनुसार मेट्रो के डिपो का स्थान अब रेडिसन होटल के पास तय किया है। इसके लिए एयरफोर्स की ओर से फनल जोन में हाइट से जुड़े बिंदुओं पर मंथन किया जा रहा।

यह भी पढ़ें- 500 पेड़ ग‍िरे, 70 खंभे टूटे: 90km की रफ्तार से आए तूफान ने बरेली को ह‍िलाया; छतों से उड़े सोलर प्‍लांट