विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंधी में तिनके की तरह हवा में 300 मीटर तक उड़ा नन्‍हे, वायरल हुआ वीडियो

Published: Thu, 14 May 2026 10:51 AM (GMT+05:30)

बरेली के भमोरा में तेज आंधी के दौरान एक युवक टिनशेड पकड़कर 300 मीटर तक हवा में उड़ गया। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. खेत में ग‍िरा युवक, चल रहा उपचार

जागरण संवाददाता, बरेली। बुधवार को आई तेज आंधी में एक युवक उड़ गया। करीब 300 मीटर उड़ने के बाद जब वह गिरा तो उसके हाथ पैर टूट गए। इंटरनेट मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

ये वीडियो भमोरा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुताबिक, भमोरा के बबियाना गांव निवासी नन्हे तेज आंधी आने पर गांव में ही बने बारात घर में खड़े हो गए। कोई चोट ना लगे इसलिए उन्होंने उसके पाइप को पकड़ लिया।

हवा की गति अधिक होने की वजह से बारात घर का तीनशेड उड़ा तो वह भी उसके साथ उड़ गए और करीब 300 मीटर दूर खेत में जा गिरे। नन्हे के हाथ पैर टूट गए हैं उनका उपचार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली-बदायूं में 'मौत की आंधी', 70 किमी की रफ्तार ने उजाड़ दिए कई परिवार; 10 की मौत