विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: 16 साल की किशोरी से पांच साल तक संबंध बनाने वाले कबूलनामा, मैं रवि शर्मा नहीं वसीम अंसारी हूं

By Ravi MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2022 07:33 AM (IST)

Bareilly Love Jihad बरेली में 16 साल की किशोरी के पास आई एक काल ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी।फोन ...और पढ़ें

Love Jihad: 16 साल की किशोरी से पांच साल तक संबंध बनाने वाले कबूलनामा, मैं वसीम अंसारी हूं
Love Jihad: 16 साल की किशोरी से पांच साल तक संबंध बनाने वाले कबूलनामा, मैं वसीम अंसारी हूं

बरेली, जेएनएन। Love Jihad : यूपी के बरेली में रहने वाली 16 साल की किशोरी को प्रेम जाल में फांसा।फिर उससे पांच साल तक संबंध बनाता रहा।जब राज खुला तो उसने लिख दिया माफ करना मैं रवि शर्मा नहीं वसीम अंसारी हूं।जिसके बाद अपने असली रूप में आए वसीम अंसारी ने इंतेहा की हद पार कर दी।अब पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।जिसके बाद से आरोपित फरार है।हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मामला बारादरी इलाके में रहने वाली युवती का है। जब वह 16 साल की थी तभी उसके फोन पर एक कॉल आई।जिसे उसने रिसीव किया।जून 2017 में उसके फोन पर कॉल करने वाले ने अपना नाम रवि शर्मा बताया। जिसके बाद युवती और आरोपित के बीच बातें होने लगी। आरोपित ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया।पहचान छिपाकर खुद को ब्राह्मण बताया।जिसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित कर लिए।

फेसबुक से सामने आई हकीकत

किशोरी के उस समय पैरों तले जमीन खिसक गई।जब फेसबुक के जरिए उसके सामने रवि शर्मा बने युवक की हकीकत सामने आई। जिससे उसे अपने प्रेमी का असली नाम पता चला। उसे पता चला कि उसके प्रेमी का नाम रवि शर्मा नहीं बल्कि वसीम अंसारी है। जो टाइल्स लगाने का कार्य करता है और बरेली के इज्जतनगर के रायपुर गांव में रहता है।हकीकत सामने आने पर किशोरी ने आरोपित से आमना सामना किया।

माफी मांगकर करता रहा ब्लैक मेल

युवती के अनुसार जैसे ही आरोपित को इस बात का अहसास हुआ कि वह फंस जाएगा।उसने तुरंत ही किशोरी से माफी मांग ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके संबंध बनाता रहा। इंतेहा तो तब हो गई जब शराब के नशे में वह उसके घर पहुंच गया और गाली गलौच करने लगा।

पुलिस से शिकायत करने पर उसने माफी तो मांग ली, लेकिन उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके कुछ महीने बाद जब आरोपित दोबारा घर पहुंचा ताे आरोप है कि इस बार वह युवती को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा।तो लोगों ने विरोध किया। अब इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।