Move to Jagran APP

Bareilly Lockdown News : बरेली पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बिना मास्क घूम रहे 639 लोगों का काटा चालान, वसूला लाखों का जुर्माना

Bareilly Lockdown News दिनोदिन बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बावजूद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को लॉकडाउन के बावजूद बिना काम के बाहर निकलने और मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ शहर से देहात तक सुबह से सख्त अभियान चला।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 07:04 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 07:04 AM (IST)
Bareilly Lockdown News : बरेली पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बिना मास्क घूम रहे 639 लोगों का काटा चालान, वसूला लाखों का जुर्माना
सुबह से लेकर देर रात तक हुई कार्रवाई, बहेड़ी में बना चेकपोस्ट।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Lockdown News : दिनोदिन बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बावजूद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को लॉकडाउन के बावजूद बिना काम के बाहर निकलने और मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक सुबह से सख्त अभियान चला। इस दौरन शहर में सिर्फ 32 लोगों के चालान हुए तो देहात पुलिस ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 607 लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला। इस दौरान जमकर वाहनों की चेकिंग भी हुई।

loksabha election banner

कोरोना और दिनोदिन बढ़ते लॉकडाउन को लेकर अधिकारी अब पूरी तरह से सख्ती के मूड में आ गए है। शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन के बाद रविवार सुबह से ही पुलिस ने ज्यादा सख्ती की। शहर के लोग मास्क को लेकर अलर्ट दिखाई दिए लेकिन देहात के लोग अभी भी मास्क नहीं लगा रहे। जबकि पंचायत चुनाव के बाद देहात क्षेत्र में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे है। जिसके बाद एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने देहात क्षेत्र में सख्ती से चेकिंग करने के निर्देश दिए। जिसके चलते देहात में रविवार को 607 लोगों बीके चालान किए गये। इस दौरान सबसे अधिक 102 चालान आंवला थाने की पुलिस ने किए। इस दौरान सभी से करीब चार लाख का जुर्माना वसूला गया। वहीं उत्तराखंड बॉर्डर की तरफ से आने वाले लोगों के लिए बहेड़ी में बैरियर लगकर चेकिंग पोस्ट बनाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.