रेड से ऑरेंज जोन में आया जिला, बढ़ेंगी सहूलियतें
रेड जोन की पाबंदियों में 21 दिन रहे बरेली को नई राहत मिली है। राज्य सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद बरेली को रेड जाने से हटाकर ऑरेंज जोन में शामिल गया है।
जेएनएन, बरेली : रेड जोन की पाबंदियों में 21 दिन रहे बरेली को नई राहत मिली है। राज्य सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद बरेली को रेड जाने से हटाकर ऑरेंज जोन में शामिल गया है।
हजियापुर में झोलाछाप की कोरोना संक्रमण से मौत और उसके संक्रमण की चेन का खुलासा नहीं होने से बरेली में खतरा अधिक माना गया था। इसके बाद पहली मई को केंद्र सरकार से जारी लिस्ट में 19 रेड जोन के जिलों में बरेली भी शामिल हुआ था। जबकि बदायूं और पीलीभीत को ऑरेंज जोन में रखा गया था। इसके बाद बरेली रेड जोन में रहा और पुलिस-प्रशासन ने सख्ती भी बनाए रखी। लॉकडाउन-4 में केंद्र सरकार की जारी गाइडलाइन में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन तय करने के अधिकार राज्य सरकारों को हस्तांतरित किए गए थे। प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन में बाजारों को खोलने और जिदगी को सामान्य गति पर लाने के लिए कई सहूलियतें दी। अब प्रमुख सचिव चिकित्सा की तरफ से जारी पत्र में बरेली को रेड जोन से हटाकर ऑरेंज जोन में शिफ्ट किया गया है। डीएम के निर्देश पर बाजारों को खोलने का रोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। हॉटस्पॉट और बफर जोन में पाबंदियां जारी रहेगी। लेकिन बाकी शहर में लोगों को राहत दी जा सकती है। वर्जन
प्रमुख सचिव चिकित्सा का पत्र आया है। इसमें रेड जोन से बरेली को हटाकर ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार से राज्य सरकार के पास जोन तय करने के अधिकार आने के बाद इसकी उम्मीद की जा रही थी।
- महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी