बरेली मंडल में धार्मिक स्थलों का होगा विकास, कायाकल्प के लिए 4.80 करोड़ की मिली मिली मंजूरी
योगी सरकार ने बरेली मंडल में धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए 4.80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास को मंजूरी दी।
बरेली मंडल में 4.80 करोड़ रुपये के कार्य होंगे।
कई जिलों के मंदिरों में पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी।
जागरण संवाददाता, बरेली। योगी सरकार धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास पर जोर दे रही है। शहर के नाथ मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी पर्यटन विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। अब मीरगंज, नवाबगंज, भोजीपुरा और बिथरी चैनपुर में एक-एक धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास कराने के लिए 6.80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
भोजीपुरा क्षेत्र में ग्राम सुरला गोलू में गोलू देवता मंदिर में बहुउद्दीश्य हाल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, साइनेज, यात्री बेंच, लैंडस्केपिंग आदि कार्यों के लिए 1.20 करोड़ रुपये, नवाबगंज में स्थित मनोकामना पूर्ण श्री बालाजी मंदिर में बहुउद्दीश्य हाल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था को स्वीकृति मिली।
इसके अलावा, साइनेज, यात्री बेंच, लैंडस्केपिंग आदि कार्यों के लिए 1.20 करोड़ रुपये, बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग में मढ़ी संत बाबा राम दास में पर्यटन विकास के लिए 1.20 करोड़ रुपये और मीरगंज क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर स्थित श्री शिव जी महाराज मंदिर एवं श्री देवी जी मंदिर में पर्यटन विकास के लिए 1.20 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है।
प्रभारी उप निदेशक पर्यटन मनीष कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर शासन को भेजे गए थे। प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है, बजट का आवंटन होते ही टेंडर कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की परियोजनाएं भी स्वीकृत
पीलीभीत में बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम करौड में प्राचीन गौरी शंकर मंदिर, पूरनपुर के ग्राम घुंघचियाई में प्राचीन शिव मंदिर व राम मंदिर, बीसलपुर में ग्राम इलाहाबाद देवल में मंदिर का पर्यटन विकास, बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतेती गजा में स्थित बुर्रा खेड़ा मंदिर (हनुमान मंदिर), सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसैयाखेड़ा ललबुझिया में पचमैया प्राचीन मंदिर, दातागंज क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर स्थित श्री सिद्ध सेवा गिरी आश्रम साधु मढ़ी के पर्यटन विकास की परियोजना स्वीकृत हुई है।
इसी तरह शाहजहांपुर में कटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरेना में प्राचीन शिव मंदिर, जलालाबाद क्षेत्र के पटना देवकली मंदिर व परशुरामपुरी, तिलहर क्षेत्र के ग्राम ईसापुर में श्री मुडि़याबाबा शिव मंदिर, पुवायां क्षेत्र के ग्राम सुनासिर के शिव मंदिर, सदर विधानसभा क्षेत्र के बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमंत धाम और ददरौल क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर डूंडा में प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास के लिए परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
